Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का काफी महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग माता रानी को नवरात्रि में प्रसन्न कर लेते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। कहा जा रहा है कि इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर लोगों के घरों में पधारेंगी। पितृपक्ष खत्म होते ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाते हैं, जिसकी तैयारी लोग कई दिन पहले से शुरू कर देते हैं।
बहुत से लोग अपने घरों में घट स्थापित करके नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते हैं। घरों में मां के आगमन के बाद उन्हें खुश करने के लिए तमाम तरह के पकवानों का भोग भी लगाया जाता है। लोग माता रानी को खुश करने के लिए कई पकवान बनाते हैं। आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि आप मां दुर्गा को खुश करने के लिए क्या-क्या बनाकर उसका भोग लगा सकते हैं।