Nag Panchami Bhog Recipe in Hindi: नाग पंचमी के त्योहार का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस दिन को भारत के हर राज्य में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। कई जगह इस दिन नाग देवता की पूजा होती है तो बहुत से घरों में नाग पंचमी के दिन गुड़िया पीटी जाती है।
यदि आपके घर में नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है तो उनके लिए खास भोग तैयार करें। नाग देवता को दूध के अलावा भी कई पकवानों का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे पकवानों के बारे में, जिनका भोग आप नाग देवता को लगा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
चावलों की खीर
- फोटो : instagram
चावलों की खीर
नाग देवता को आप खीर का भी भोग लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चावल, दूध, चीनी, इलायची, सूखे मेवे की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले चावल को धोकर उबालें। अब चावलों को दूध में पकने दें।
विज्ञापन
3 of 7
चावलों की खीर
- फोटो : instagram
जब ये पकने लगे तो चीनी डालें। चीनी घुल जाने के बाद आखिर में इलायची और मेवे डालें। अब कुछ देर इसे पकने दें और जब ये पक जाए तो गैस को बंद कर दें। अब खीर तैयार है तो इसे ठंडा करके इसका भोग लगाएं।
4 of 7
मालपुआ
- फोटो : Instagram
मालपुआ
मालपुआ बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको मैदा, दूध, चीनी और इलायची की जरूरत पड़ेगी। तो सबसे पहले दुध और मैदा सभी चीजों का घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि ये घोल न तो पतला होना चाहिए और न ही गाढ़ा। जब घोल तैयार हो जाए तो इससे मालपुआ तैयार करें।
विज्ञापन
5 of 7
मालपुआ
- फोटो : Instagram
मालपुआ को एक सार की चाशनी में डालना होता है, तो इसके लिए एक सार की चाशनी भी तैयार कर लें। मालपुआ जब तैयार हो जाए तो उसे चाशनी में डुबोकर कुछ मिनट के लिए रखें और फिर उसका भोग चढ़ाएं।
विज्ञापन
6 of 7
मखाना खीर
- फोटो : instagram
मखाना खीर
यदि कुछ फलाहार का भोग लगाना चाहते हैं तो मखाना खीर तैयार करें। इसे तैयार करना काफी आसान है। मखाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले मखानों को बिना तेल के फ्राई कर लें। जब ये फ्राई हो जाएं तो दूध को उबाल लें।
दूध के उबलने के बाद उसमें भुने हुए मखाने, चीनी और इलायची डालें। अब इसे ऐसे ही कुछ देर पकाएं। जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसका भोग लगाएं।