फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day Special Cake: इस मदर्स डे मम्मी को खिलाएं घर का बना स्वादिष्ट केक, यहां से लें बनाने का आइडिया

Wed, 07 May 2025 11:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप इस मदर्स डे अपनी मम्मी को घर का बना केक खिलाना चाहती हैं तो यहां से आइडिया लें। यहां हम आपको केक बनाने की कुछ आसान विधियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इस मदर्स डे मम्मी को खिलाएं घर का बना स्वादिष्ट केक - फोटो : instagram
Mothers Day Special Cake: मदर्स डे का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर कोई अपनी मां को उनके सबसे खास होने का एहसास कराता है। हालांकि मां के लिए तो हर दिन ही खास होता है, लेकिन फिर भी आप मदर्स डे के लिए अपनी मम्मी के लिए कुछ अलग और खास कर सकते हैं।

आप चाहें तो अपनी मम्मी के लिए घर पर स्वादिष्ट केक तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको दो तरह के ऐसे केक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिनको आसानी से घर पर ही तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
चॉकलेट केक बनाने का सामान - फोटो : instagram
 चॉकलेट केक बनाने का सामान

इस केक को बनाने के लिए आपको मैदा – 1 कप, कोको पाउडर – ½ कप, बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच, बेकिंग सोडा – ½ चम्मच, चीनी – ¾ कप, दूध – 1 कप, तेल – ½ कप, वेनिला एसेंस – 1 चम्मच और नींबू का रस या सिरका – 1 चम्मच की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
चॉकलेट केक - फोटो : instagram
बनाने की विधि

इस केक को बनाने के लिए सबसे पहले अपने ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। जब तक ये प्रीहीट हो रहा है, तब तक सभी सामग्रियों को छानकर एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद इस अब इस बर्तन में दूध, तेल, वेनिला और नींबू का रस डालकर स्मूद बैटर बनाएं।

4 of 7
चॉकलेट केक - फोटो : instagram
जब बैटर तैयार हो जाए तो केक मोल्ड में हल्का सा हटर लगाएं और फिर उसमें बैटर डालें। इसके बाद इस 30–35 मिनट तक बेक करें। अच्छी तरह से बेक होने के बाद इस केक को ठंडा होने के बाद चॉकलेट गनाश या क्रीम से सजाएं।

 
विज्ञापन

5 of 7
स्ट्रॉबेरी वनीला केक बनाने का सामान - फोटो : instagram
स्ट्रॉबेरी वनीला केक बनाने का सामान

इस केक को बनाने के लिए मैदा – 1.5 कप, बेकिंग पाउडर – 1.5 चम्मच, मक्खन – ½ कप, चीनी – 1 कप, दूध – ¾ कप, वनिला एसेंस – 1 चम्मच, स्ट्रॉबेरी जैम या फ्रेश स्ट्रॉबेरी स्लाइस की जरूरत पड़ेगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
स्ट्रॉबेरी वनीला केक - फोटो : instagram
विधि

इस स्ट्रॉबेरी वनीला केक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मक्खन और चीनी को फेंटें, फिर दूध और वनिला एसेंस मिलाएं। इन चीजों को अच्छी तरह से मिक्स होने के बाद अब इस बर्तन में सूखी सामग्री को मिलाकर बैटर तैयार करें। अब इस बैटर को केक पैन में डालें और 180°C पर 30 मिनट तक बेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्ट्रॉबेरी वनीला केक - फोटो : instagram
जब ये बेक हो जाए तो एक बार चेक करें और केक को ठंडा होने दें। इसके बाद इस केक को ठंडा होने पर बीच से काटें, स्ट्रॉबेरी जैम या क्रीम भरें। इस केक के ऊपर फ्रेश स्ट्रॉबेरी स्लाइस अवश्य ही सजाएं। उससे केक का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें