फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: संडे ब्रंच में तैयार करें मिक्स वेज परांठा. बच्चे भी करेंगे पसंद

Sun, 06 Mar 2022 10:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
paratha - फोटो : istock
संडे का दिन छुट्टी वाला होता है। ऐसे में रसोई में ब्रेकफास्ट बनाने में देर हो गई तो कुछ ऐसा तैयार करें जिससे लंच की भी कुछ खास जरूरत ना रह जाए। संडे ब्रंच में तैयार करने के लिए मिक्स वेज पराठा सबसे बेस्ट है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और ये डिश बच्चों को भी पसंद आएगी। क्योंकि मिक्स वेज का स्वाद उन्हें किसी फास्ट फूड से कम नहीं लगेगा। तो चलिए जानें क्या है मिक्स वेज पराठा बनाने की रेसिपी। 
विज्ञापन

2 of 5
paratha - फोटो : Istock
मिक्स वेज पराठे की सामग्री
पराठे बनाने के लिए आटा सौ ग्राम ध्यान रहे कि ये आटा काफी नर्म गुथा हो। साथ में चाहिए उबले मटर के दाने, उबली हुई आलू एक, पत्तागोभी बारीक कटा हुआ, गाजर कद्दूकस किया हुआ, अदरक कद्दूकस किया हुआ, जीरा, लाल मिर्च, अजवाइन, हरी मिर्च, तेल, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन

3 of 5
mix veg - फोटो : pixabay
मिक्स वेज पराठे बनाने की विधि
मिक्स वेज परांठा बनाने के लिए किसी बर्तन में पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो उसमे फूलगोभी, गाजर, पत्तागोभी डालकर मध्यम आंच पर छोड़ दें। जब पानी में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें। फिर सब्जियों को पानी से निकालकर छान लें। आटे को छान लें। अब इस आटे में उबले हुए आलू, मटर और इन सब्जियो को अच्छी तरह से मिलाकर मैश कर लें। 

4 of 5
सब्जी - फोटो : Istock
साथ में इस आटे में हरी मिर्च, अदरक, प्याज और साथ में लाल मिर्च पाउडर, जीरा और अजवाइन भी डालें। स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब हल्का पानी डालकर इस आटे को गूंथ लें। नॉनस्टिक तवे को गैस पर गर्म कर उसमे तेल डाल दें। फिर धीरे से आटे की लोई बनाकर पराठें बेल लें। आप चाहे तो इन्हे गोल या तिकोना आकार दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पराठे - फोटो : Istock
इस परांठे को तवे पर सुनहरा होने तक सेंके। इसी तरह से सारे आटे के पराठे सेंक लें और इन्हें मिक्स अचार या फिर चटनी और दही के साथ परोस सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें