फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: घर में तैयार करें बाजार जैसा चीज डोसा, ये रही आसान सी रेसिपी

Fri, 04 Mar 2022 01:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
dosa - फोटो : social media
डोसा ऐसी डिश है जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है। साउथ की ये डिश लगभग हर जगह मशहूर है। वहीं स्ट्रीट से लेकर रेस्टोरेंट तक में डोसे की कई सारी वैराइटी मिलती है। जिसमे चीज डोसा भी शामिल है। चीज डोसा बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद होता है। अगर आप घर में डोसा बनाना पसंद करती हैं तो एक बार चीज से भरपूर इस डोसे की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसे खाने के बाद सिंपल मसाला डोसा खाना सब भूल जाएंगे। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें चीज मसाला डोसा।
विज्ञापन

2 of 4
dosa - फोटो : social media
चीज मसाला डोसा बनाने के लिए डोसे का बेटर तैयार कर रख लें। साथ में चाहिए एक प्याज बारीक कटा हुआ, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, चीज कद्दूकस किया हुआ, काली मिर्च पिसी हुई, बटर, ऑर्गेनो, नमक स्वादानुसार
विज्ञापन

3 of 4
डोसा - फोटो : social media
चीज मसाला डोसा तैयार करने की विधि
चीज मसाला डोसा तैयार करने के लिए सबसे पहले डोसे वाले तवे को लेकर मध्यम आंच पर गर्म कर लें। फिर इस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैला लें। जब ये अच्छे से गर्म हो जाए तो गैस की आंच को धीमा कर दें फिर तवे पर डोसे के बैटर को फैला दें। इसे अच्छी तरीके से कल्छी की मदद से चिकना कर दें। अब डोसे को धीमी आंच पर एक से दो मिनट तक सिंकने दे। अब इस डोसे पर कटा हुआ प्याज और टमाटर डाल दें। 
विज्ञापन

4 of 4
dosa - फोटो : social media
प्याज और टमाटर के साथ कद्दूकस किया हुआ चीज डालें। इसी के साथ ही डोसे पर पिसी हुई काली मिर्च भी डाल दें। सिंकते हुए चीज पिघलना शुरू कर देगी। तब इस डोसे पर मक्खन डाल दें। अब डोसे को सुनहरा होने तक सेंके। ध्यान रहे कि गैस की आंच धीमी ही रहे। नही तो डोसा जल जाएगा। अब कल्छी की मदद से डोसे को मनचाहे आकार में मोड़ दें।तैयार है स्वादिष्ट चीज डोसा। इसे आप केवल नारियल की चटनी या फिर साथ में सांभर के भी परोस सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें