फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makhana Kheer Recipe: सहरी में घरवालों के लिए तैयार करें मखाने की खीर, आसान है इसे बनाने का तरीका

Sat, 01 Mar 2025 05:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप सहरी में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो हम यहां आपको मखाने की खीर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो आसानी से बन भी जाएगी।
विज्ञापन
1 of 6
सहरी में घरवालों के लिए तैयार करें मखाने की खीर - फोटो : अमर उजाला
Makhana Kheer Recipe: मखाने की खीर एक हेल्दी और टेस्टी भारतीय मिठाई है, जो खासतौर पर व्रत, त्योहारों और खास मौकों पर बनाई जाती है। मखाने प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इसका सेवन रमजान की सहरी में किया जा सकता है।

दरअसल, 2 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। रोजे की शुरुआत सुबह सहरी खाकर की जाती है। सहरी के समय ऐसा पकवान ही खाया जाता है, जो पूरे दिन ऊर्जा दे। ऐसे में आप मखाने की खीर तैयार कर सकते हैं। मखाने की खीर खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन

2 of 6
मखाने की खीर बनाने का सामान - फोटो : istock
मखाने की खीर बनाने का सामान
  •  मखाने – 1 कप  
  •  दूध – 1 लीटर  
  •  चीनी – ¼ कप 
  • घी – 1 बड़ा चम्मच  
  •  काजू – 7-8
  •  बादाम – 7-8 
  •  पिस्ता – 5-6 
  •  इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच  
  •  केसर – 7-8 धागे
विज्ञापन

3 of 6
मखाना खीर बनाने की विधि - फोटो : instagram
बनाने की विधि

मखाने की खीर बनाने के लिए आपको सबसे पहले मखानों को अच्छी तरह से भूनना है। इसके लिए एक कढ़ाही में घी गरम करें और उसमें मखानों को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। जब ये कुरकुरे हो जाएं तो ठंडा होने के लिए एक प्लेट पर निकालकर अलग रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो आधे मखानों को दरदरा पीस लें और आधे को साबुत रखें।

4 of 6
मखाना खीर बनाने की विधि - फोटो : Instagram
अब एक भारी तले के बर्तन में दूध गरम करें और उबाल आने तक चलाते रहें। अब इसमें भुने हुए मखाने डालकर धीमी आंच पर पकने दें। जब मखाने अच्छी तरह से नरम हो जाएं, तब इसमें चीनी डालें और चलाएं।
विज्ञापन

5 of 6
मखाना खीर बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और इलायची पाउडर डालें।  यदि चाहें, तो केसर को 1 चम्मच गर्म दूध में भिगोकर खीर में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मखाना खीर बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब इसे धीमी आंच पर खीर को 10-15 मिनट तक पकने दें, ताकि मखाने दूध में अच्छे से घुल जाएं और खीर गाढ़ी हो जाए। खीर जब सही गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें। आखिर में इसे कटे हुए मेवे और केसर से गार्निश करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें