फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Special Snacks: होली पर आसान तरीके से बनाएं ये स्नैक्स, जिन्हें महीनेभर किया जा सकता है स्टोर

Sat, 01 Mar 2025 10:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप चाहते हैं कि होली पर आपको रसोई में न बैठा रहना पड़े तो यहां हम आपको नाश्ते के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप पहले से बनकर स्टोर कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
होली के लिए स्नैक्स - फोटो : Adobe stock
Holi 2025: होली के त्योहार पर लोग एक दूसरे के घर रंग लगाने आते हैं। ऐसे में हर किसी के घर तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। लोग कुछ पकवान तो ऐसे बनते हैं जो गर्म ही परोसें जाएं, वहीं कुछ पकवान ऐसे होते हैं, जिन्हें पहले से तैयार करके रखा जाता है।

होली के त्योहार पर मेहमानों की खातिरदारी के लिए आसान और जल्दी बनने वाले स्नैक्स तैयार करना एक बेहतरीन आइडिया है। इस त्योहार पर कई ऐसे स्नैक्स बनाए जा सकते हैं जिन्हें पहले से तैयार करके स्टोर किया जा सके, ताकि होली के दिन सिर्फ सर्व करना हो। आप भी कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं तो यहां उसके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मठरी - फोटो : Instagram
मठरी

मठरी एक ऐसा नाश्ता है, जिसे एक महीने तक स्टोर करके रखा जा सकता है। ऐसे में इसे बनाने के लिए मैदा, अजवाइन और घी मिलाकर टाइट आटा गूंथें, छोटे-छोटे गोल टुकड़े बनाकर डीप फ्राई करें। इसे हमेशा धीमी आंच पर ही तलें, ताकि ये अंदर तक अच्छी तरह से तल जाए।
विज्ञापन

3 of 6
नमकपारा - फोटो : Instagram
नमकपारा

मठरी की तरह नमकपारा भी स्टोर करके रखा जा सकता है। इसे सिर्फ मैदा, घी और नमक/चीनी से आटा गूंथें, छोटे टुकड़ों में काटकर फ्राई करें। यदि तलना नहीं चाहते हैं तक नमक पारे को बेक करके हेल्दी बना सकते हैं।  

4 of 6
चकली - फोटो : Instagram
चकली

चकली महाराष्ट्र का काफी फेमस नाश्ता है। इसे चावल का आटा, तिल, और मसाले मिलाकर गूंथें, मशीन से आकार देकर डीप फ्राई करें। इसे बनकर 2-3 हफ्ते तक आसानी से स्टोर करके रखें।
विज्ञापन

5 of 6
काजू - फोटो : Instagram
मसाला काजू

कुछ हल्का बनाना चाहती हैं तो काजू को हल्के घी में भूनकर मसाले (चाट मसाला, लाल मिर्च) डालें। इसमें मसाला अपने हिसाब से ही डालें, ताकि ये मजे से खाए जा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लड्डू - फोटो : Adobe stock
बेसन के लड्डू

नाश्ते के साथ साथ मेहमानों को मिठाई भी खिलाई जाती है। ऐसे में बेसन के लड्डुओं को बनाकर स्टोर करें। इसके लिए बेसन को घी में भूनें, चीनी और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर गोल लड्डू बना लें।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें