फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooking Tips: बिना प्याज के ग्रेवी हो जाएगी गाढ़ी, इन चीजों को करें इस्तेमाल

Wed, 29 Jun 2022 07:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Curry - फोटो : istock
जब भी ग्रेवी वाली मसालेदार सब्जी का जिक्र होता है तो हर गृहिणी अपनी रसोई में प्याज और टमाटर देखना सबसे पहले शुरू कर देती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घर में प्याज खत्म हो जाता है। अगर ऐसे में किसी मसालेदार सब्जी को बनाना पड़ जाए तो इन चीजों की मदद ले सकती हैं। रसोई में रखी इन सामग्रियों से भी मसालेदार सब्जी की ग्रेवी को गाढा किया जा सकता है। तो चलिए जानें कौन सी है वो सामग्री।
विज्ञापन

2 of 5
दही - फोटो : अमर उजाला
दही और फ्रेश क्रीम
अगर घऱ में दही और ताजी मलाई दूध में जमी है तो चिंता की कोई बात नही है। इन दोनों की मदद से ग्रेवी भी गाढ़ी हो जाएगी और आपकी सब्जी को भी अच्छा टेक्सचर मिलेगा। दही और फ्रेश क्रीम के एक दो चम्मच को लेकर फेंट लें। फिर इसे सब्जी में डाल दें। तो देखेंगे कि सब्जी का टेक्सचर गाढ़ा हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Cashew Curry - फोटो : istock
काजू के पेस्ट से करें ग्रेवी को गाढ़ा
अगर आपके पास प्याज खत्म हो गया है तो आप काजू से ग्रेवी को गाढ़ा कर सकते हैं। शाही पनीर में अक्सर काजू के पेस्ट की ग्रेवी बनाई जाती है। ग्रेवी को बनाने के लिए पहले टमाटर पका लें फिर काजू के पेस्ट को डालकर भूनें। वहीं अगर स्वाद को और बढाने की इच्छा है तो काजू को पहले घी में भून लें। फिर इसका पेस्ट बनाएं। ऐसा करने से स्वाद बढ़ जाता है। 

4 of 5
मूंगफली - फोटो : iStock
अगर आपकी रसोई में काजू भी नही हैं तो चाहे तो मूंगफली से भी ग्रेवी को बनाया जा सकता है। मूंगफली की ग्रेवी भी रिच टेस्ट की बनेगी और गाढ़ी हो जाएगी। मूंगफली को सूखा ही भून लें और छिलके उतारकर पेस्ट बना लें। फिर इसको सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल में ले आएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khoya - फोटो : social media
इसके साथ ही ग्रेवी को गाढा करने के लिए आप मावे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से भी ग्रेवी को आसानी से गाढा़ किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें