अक्सर दिन में बने चावल बच ही जाते हैं। जिन्हें कई तरह से इस्तेमाल करने की विधि बताई जाती है। फ्राईड राइस बनाने से लेकर पकौड़े तक तो हर किसी ने ट्राई किए होंगे। लेकिन इस बार आप बचे हुए चावल की पूरियां बनाकर देखें। इसका स्वाद भी लाजवाब लगता है। वहीं इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। तो अगली बार अगर घर में चावल बच जाएं तो इन्हें गेंहू के आटे के साथ मिलाकर पूरियां तैयार कर सकते हैं।