फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रखें अचार के मसाले से इन खास व्यंजन का बढ़ाएं स्वाद, सब चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Sat, 28 Nov 2020 09:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
pickle
भारतीय खाने की जान अचार होता है। लगभग हर घर में किसी ना किसी तरह का अचार जरूर रखा होता है। जिसे लोग खाने के साथ बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार अचार खत्म हो जाने के बाद इसमें डला मसाला बच जाता है। जिसे आप दूसरे तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए किस व्यंजन को आप अचार के मसाले से टेस्टी बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
aloo - फोटो : file photo
आलू पूरी या सादी पूरी
जी हां, इस तेल और मसाले को गेंहू के आटे में मिलाकर गूंथ लें और फिर स्वादिष्ट पूरियां बना लें। इसके साथ ही अगर आप आलू से भरी पूरियां या परांठे बनाने जा रहीं है तो आलू के पेस्ट में इस मसाले को हरी मिर्च और हरी धनिया के साथ मिलाकर स्वादिष्ट आलू का भरावन तैयार करें। इससे तैयार परांठे या पूरियां खाकर सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
thepla - फोटो : file photo
थेपले
अगर आपके यहां आम का मीठा अचार बनता है तो गेंहू के आटे में इस अचार का मसाला मिलाकर आप मीठे थेपले बना सकती हैं। ये स्वाद भी घर वालों और बच्चों को जरूर पसंद आएगा। वहीं स्वाद के अनुसार मिर्च के अचार के मसालों को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बचे हुए चावल को बनाएं स्वादिष्ट
अगर घर में चावल बच गए हैं तो परेशान न हो। इन चावलों में अचार का मसाला मिलाकर स्वादिष्ट फ्राई चावल तैयार किया जा सकता है। यहीं नहीं इनसे तैयार क्रिस्पी पकौड़ों में भी आप अचार के मसालों को डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सब्जियों के स्वाद में भी बदलाव कर सकते हैं
अचार के मसाले को डालकर बहुत सारी सब्जियों के स्वाद में भी बदलाव किया जा सकता है। अचारी भिंडी, अचारी बैंगन, अचारी आलू, अचारी गोभी, अचारी करेला, अचारी कबाब और भी बहुत सारी डिश को आप बचे हुए अचार के मसालों से तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें