फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के लिए पहले से तैयार करके रखें गुड़ की गजक

Sat, 06 Jan 2024 10:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सर्दियों के मौसम में गजक खाना पसंद करते हैं, तो हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Makar Sankranti 2024 - फोटो : instagram
Makar Sankranti 2024: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति साल का पहला पर्व होता है। इसे भारत के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न नामों से जाना जाता है। इस त्योहार को गुजरात में उत्तरायण, पूर्वी उत्तर प्रदेश में खिचड़ी और दक्षिण भारत में पोंगल के रूप में मनाया जाता है।

अगर तिथि की बात करें तो इस साल पंचांग के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव प्रातः 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में लोग पहले से ही मकर संक्रांति की तैयारी शुरू कर देते हैं।

मकर संक्रांति के दिन दान-दक्षिणा का काफी महत्व होता है। इस दिन ज्यादातर लोग तिल-गुड़ दान करते हैं। इसके साथ ही इस दिन गुड़ से बनी गजक खाने का भी महत्व होता है। अगर आपके घर भी गजक खाने का रिवाज है तो हम आपको घर पर ही गुड़ की गजक बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Makar Sankranti 2024
गुड़ की गजक बनाने के लिए सामान
  • गुड़
  • तिल (सफेद या काला)
  • घी 
विज्ञापन

3 of 6
Makar Sankranti 2024
विधि

गुड़ की गजक घर पर बनाना बेहद आसान है। ऐसे में आप सबसे पहले तिल को सुनहरा होने तक भून लें। इसको भूनते वक्त ध्यान रखें कि तिल को जलाना नहीं हैं।

4 of 6
Makar Sankranti 2024 - फोटो : istock
इसके बाद अब एक पैन में घी गरम करें। अब गरम तेल में गुड़ को मिलाएं और इसे हल्का सा पकाएं। जब गुड़ पिघलने लगे और बुलबुले आने लगें, उसमें भूने हुए तिल मिलाएं।
विज्ञापन

5 of 6
Makar Sankranti 2024 - फोटो : instagram
अब इस मिश्रण को धीरे से अच्छे से मिलाएं ताकि तिल गुड़ में अच्छे से लिपट जाए। इस मिश्रण को ग्रीस्ड प्लेट या थाली पर बेलन की मदद से पतली रोटी की तरह बेल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Makar Sankranti 2024 - फोटो : instagram
इसे ठंडा होने दें और फिर इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। बस आपकी गजक तैयार है। इसे आप स्टोर करके कई दिनों तक रख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें