फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति पर बनाएं तिल का स्वादिष्ट कप केक, बड़ों के साथ बच्चे भी हो जाएंगे खुश

Sun, 15 Jan 2023 10:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तिल के बना स्वादिष्ट केक - फोटो : instagram
Makar Sankranti 2023 : आज मकर संक्रांति का त्योहार है, जिसे देश भर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। प्रदेशों के हिसाब के इसके अलग-अलग नाम भी हैं। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन तिल यानी की सेसमी सीड खाना काफी शुभ होता है। अगर हिंदु धर्म की बात करें तो यहां हर शुभ काम में तिल का इस्तेमाल होता है। मकर संक्रांति के दिन तिल मिलाकर कई तरह के खाने के सामान हर घर में बनते हैं। आमतौर पर घरों में तिल के लड्डू, गजक, बर्फी के साथ कई तरह की मिठाइयां बनती हैं।

आज जिस एक डिश के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो सबसे अलग है। बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी इसे बड़ा ही चाव से खाएंगे। इस डिश का नाम है तिल-रागी केक। केक का नाम सुनकर तो वैसे ही हर कोई खुश हो जाता है। ऐसे में अगर आप तिल से बना हेल्दी केक बच्चों को खिलाएंगी तो उनकी सेहत भी बनेगी और मन भी खुश हो जाएगा। आइए आपको तिल-रागी केक बनान का तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कप केक - फोटो : Istock
तिल रागी केक बनाने का सामान 
  • 1 कप रागी का आटा
  • आधा कप जौ का आटा
  • आधा कप ऑलिव ऑयल
  • डेढ़ चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 कप छाछ
  • 1 चम्मच वनीला एसेंस
  • 2 बड़े चम्मच तिल
  • 1 बड़ा चम्मच तिल (सजावट करने कि लिए)
विज्ञापन

3 of 5
केक बनाने की विधि - फोटो : istock
बनाने की विधि 

तिल रागी केक बनाने के लिए सबसे पहले 180 डिग्री सेल्सियस पर ओवन को प्री-हीट कर लें। 
अब एक कटोरे में सभी सामानों को अच्छे से मिला लें। 
इसके बाद इसमे ऑलिव ऑयल मिक्स करें और साथ में ही 2 बड़े चम्मच तिल और छाछ भी अच्छे से मिला लें। 

4 of 5
तिल केक बनाने की स्वादिष्ट विधि - फोटो : istock
अब एक विस्क यानी कि मथनी लेकर इसे तब तक फेंटे जब तक इसका मिश्रण पूरी तरीके से स्मूथ ना हो जाए। अब आपके केक का मिक्चर तैयार है।
केक का मिक्चर तैयार होने के बाद इसे सिलिकॉन कप केक मोल्ड्स में डाल दीजिए। इसके ऊपर से बड़े वाले तिल को फैला दीजिए ताकि केक देखने में सुंदर लगे।
इसे आपको 15-20 मिनट कर बेक करना है। टाइम पूरा होने के बाद चाकू की मदद से इसे चेक करें। अगर चाकू साफ निकला है तो मतलब है कि आपका तिल रागी केक अच्छे से पक गया। 
जब ये ठंडा हो जाए तो इसे सांचे से बाहर निकाल लें। और इसी के साथ तिल से बना आपका ये तिल रागी केक तैयार है जिसे आप सर्व कर सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिल-रागी केक बनाने की विधि - फोटो : istock
तिल में होते हैं कई पोषक तत्व 

बता दें कि, तिल का सेवन इसका तेल निकाल कर भी किया जाता है। ऑलिव ऑयल के बाद इसे ही सबसे ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है। तिल में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इतना ही नहीं इसमें प्रोटीन और विटामिन बी 6 भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें