फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2024 Recipe: लोहड़ी के त्योहार पर इन पकवानों से करें मेहमानों का स्वागत, खाकर उंगलियां चाटते रहेंगे लोग

Sun, 14 Jan 2024 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप लोहड़ी के इस पर्व पर घर पर ही पकवान बनाना चाहते हैं तो पांच तरह के व्यंजनों से त्योहार में स्वाद का जायका बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Lohri 2024 Recipe - फोटो : अमर उजाला
Lohri 2024 Recipe: हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्राति के एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। अगर तारीख की बात करें तो इस साल सूर्य देव 15 जनवरी 2024 को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं और इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। ऐसे में इस साल लोहड़ी 13 जनवरी के बदले 14 जनवरी को यानी कि आज है।

लोहड़ी के त्योहार के लिए लोग पहले से खरीदारी करके रखते हैं। इसके साथ खाने-पीने के सामान भी पहले से बनाने लगते हैं। बहुत से लोग लोहड़ी के दिन अपने घर मेहमानों को बुलाते हैं। अगर आप भी अपने घर पर मेहमानों को बुला रहीं हैं, लेकिन आपको ये समझ नहीं आ रहा कि उन्हें क्या खास परोसें तो हम आपको इसके विकल्प बताने जा रहे हैं 
विज्ञापन

2 of 6
Lohri 2024 Recipe - फोटो : instagram

गुड़ और तिल की रेवड़ी

गुड़ और तिल की रेवड़ी लोहड़ी के लिए सर्दियों के समय में लोगों की काफी पसंदीदा होती है। यह स्वादिष्ट होती है और इसमें ऊर्जा भरपूर होती है। ऐसे में आप घर पर ही इसे तैयार कर सकती हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
Lohri 2024 Recipe
गुड़ वाला पॉपकॉर्न

लोहड़ी के त्योहार में पॉपकॉर्न का काफी ज्यादा महत्व होता है। ऐसे में आप गुड़ में पॉपकॉर्न पर तैयार करके अपने मेहमानों को स्नैक्स के तौर पर परोस सकती हैं। 

4 of 6
Lohri 2024 Recipe - फोटो : Istock

तिल की खीर

कोई त्योहार हो और मेहमानों को मिठाई ना खिलाई जाए, ये तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में तिल की खीर एक बेहतर विकल्प है। तिल की खीर लोहड़ी के उत्सव में मिठास और संबंधों को मजबूती देने का एहसास कराती है।

विज्ञापन

5 of 6
Lohri 2024 Recipe
सरसों का साग और मक्की की रोटी

यह एक पॉपुलर पंजाबी व्यंजन है, जो लोहड़ी पर बनाया जा सकता है।  इस मौसम में सरसों का साग भी बाजार में आ जाता है। ऐसे में आप अपने मेहमानों को लोहड़ी पर लंच या डिनर के लिए सरसों का साग और मक्के की रोटी बना कर खिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lohri 2024 Recipe - फोटो : Istock
मूंगफली की चिक्की

चिक्की बच्चों के साथ-साथ बड़ों की भी काफी फेरवेट होती है। सिर्फ मूंगफली, गुड़ और घी से इसे तैयार करके आप स्टोर करके पहले से रख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें