फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Litchi Ice Cream Recipe: लीची से बनती है स्वादिष्ट आइसक्रीम, जानें इसे तैयार करने का आसान तरीका

Sat, 29 Jun 2024 09:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मौसम में आपको बाजार में आसानी से लीची मिल जाती है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर लीची की स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाकर अपने परिवारवालों को खिला सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
लीची आइसक्रीम - फोटो : instagram
Litchi Ice Cream Recipe: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाना पसंद नहीं होगा। बच्चे से लेकर बड़े तक इस मौसम में आइसक्रीम खाकर गर्मी दूर करते हैं। वैसे तो आपको बाजार में हर फ्लेवर की आइसक्रीम मिल जाती है, लेकिन बाजार की ज्यादा आइसक्रीम खाने से तबियत खराब होने का डर रहता है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाकर अपने परिवारवालों को परोस सकती हैं।

इस लेख में हम आपको घर पर लीची की स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाना सिखाएंगे। इस मौसम में वैसे भी लीची खाना काफी फायदेमंद होता है। लीची शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। यही वजह है कि अगर आप घर पर लीची की आइसक्रीम बनाएंगे तो इसे हर कोई बड़े ही चाव से खाएगा। इसके साथ ही इसे खाने के बाद परिवारवाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। तो चलिए देर न करते हुए आपको लीची की आइसक्रीम बनाना सिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लीची आइसक्रीम - फोटो : instagram
आइसक्रीम बनाने के लिए सामान
  • 2 कप ताजा लीची
  • 1 कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 1 कप फुल क्रीम दूध
  • 1 कप हैवी क्रीम
  • 1/2 कप चीनी 
  • 1 टीस्पून वनीला एसेंस 
विज्ञापन

3 of 5
लीची आइसक्रीम - फोटो : instagram

विधि

लीची की आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले लीची की प्यूरी बनाएं। इसके लिए लीची को धोकर उसका छिलका और बीज निकालें। इसके बाद लीची के गूदे को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर प्यूरी बना लें। ध्यान रखें कि इसमें लीची के थोड़े टुकड़े रहने चाहिए। अगर प्यूरी में कुछ टुकड़े रह जाएंगे तो  इससे आइसक्रीम में अच्छा टेक्सचर आएगा।

4 of 5
लीची आइसक्रीम - फोटो : instagram
प्यूरी बनाने के बाद एक बड़े कटोरे में कंडेंस्ड मिल्क, फुल क्रीम दूध, और चीनी मिलाएं। इसके बाद इस कटोरे में लीची की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें फेंटी हुई क्रीम को धीरे-धीरे मिलाते हुए लीची के मिश्रण में डालें। क्रीम मिलाते वक्त इसे फेंटे नहीं, बस हल्के हाथ से मिक्स करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लीची आइसक्रीम - फोटो : instagram
आखिर में इस मिश्रण में वनीला एसेंस डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। इससे आइसक्रीम में अच्छा स्वाद आएगा। अब इस मिश्रण को आइसक्रीम बनाने के सांचे में डालें और कम से कम 6-8 घंटे या पूरी रात के लिए जमने दें। जब ये आइसक्रीम जम जाए तो इसके ऊपर लीची का गूदा डालकर इसे परोसें। लीची की ये आइसक्रीम खाने में काफी स्वादिष्ट लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें