Easy Lauki Recipes: लौकी, एक ऐसा पकवान है, जिसे देखकर न सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े लोग भी देखकर मुंह बनाते हैं। लेकिन अब जब गर्मी का मौसम चल रहा है तो बाजार में लौकी, टिंडे, परवल और तोरई जैसी सब्जियां ही मिलती हैं। ऐसे में बच्चों को ये सब्जियां खिलाना काफी मुश्किल काम हो जाता है।
इसी के चलते हम आपको दो ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें न सिर्फ आपके घर के बच्चे बल्कि घर के बड़े भी काफी चाव से खाएंगे। इस लेख में हम आपको लौकी का पराठा और लौकी का रायता बनाना बताएंगे, ताकि आप गर्मी के मौसम में इसे आसानी से बनाकर इसका सेवन कर सकें।