फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laphing Recipe: युवाओं की पहली पसंद बन रहा तिब्बत का ये पकवान, घर पर करें ऐसे तैयार

Thu, 15 May 2025 11:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Laphing Recipe: आज के युवाओं को मोमोज के साथ-साथ लाफिंग भी काफी पसंद आ रही है। इसे बनाना भले ही थोड़ा कठिन हो, लेकिन इसे खाकर आपके मुंह का स्वाद कई गुना अच्छा हो जाएगा।  
विज्ञापन
1 of 7
युवाओं की पहली पसंद बन रहा तिब्बत का ये पकवान - फोटो : instagram
Laphing Recipe: एक समय था जब स्नैक्स में लोग समोसा, टिक्की, बताशे और चाट खाना पसंद करते थे। पर बात करें युवाओं की तो आज-कल के युवाओं का रुझान अलग-अलग खानों की तरफ हो गया है। अब लोगों तो नेपाल और तिब्बत के लोकल फूड ज्यादा पसंद आते हैं। इसी कारण हम आपको एक ऐसे पकवान की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो खाने में काफी मजेदार है।

हम बात कर रहे हैं लाफिंग की, जोकि तिब्बत का पारंपरिक डिश है। ये खाने में काफी तीखी होती है। खासबात ये है ये अभी ज्यादा जगहों पर नहीं मिलती है। ऐसे में यदि आपने ये कभी नहीं खाई है तो इसे एक बार घर पर तैयार करें। 
विज्ञापन

2 of 7
लाफिंग शीट बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
लाफिंग शीट बनाने का सामान
 
  • मैदा – 1 कप
  • हल्दी 
  •  पानी – 2 कप
  •  नमक – 1 चुटकी
विज्ञापन

3 of 7
स्टफिंग तैयार करने के लिए - फोटो : instagram
स्टफिंग तैयार करने के लिए
  •  सोया सॉस – 1 टेबलस्पून
  • वाई-वाई नूडल्स
  •  लाल मिर्च एक दम बारीक कुटी हुई – 1 टीस्पून
  •  सिरका – 1 टीस्पून
  •  लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
  •  तिल – 1 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  •  चाट मसाला – ½ टीस्पून
  •  काला नमक – ½ टीस्पून

4 of 7
लाफिंग बनाने की विधि - फोटो : instagram

विधि

अब सबसे पहले जानते हैं कि लाफिंग शीट कैसे तैयार की जाए। इसके लिए सबसे पहले को मैदा में थोड़ा नमक और हल्दी मिलाएं और पानी डालकर पतला घोल तैयार करें।
विज्ञापन

5 of 7
लाफिंग बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब अब इस घोल को एक नॉन-स्टिक पैन में डालें और पतली लेयर में फैलाएं। इसे आप चिकनी थाली में भी बैटर फैला सकते हैं। थाली में बैटर डालने के बाद इसे स्टीमर में रखें और स्टीमर को ढककर 1-2 मिनट तक पकाएं। जैसे ही वह पारदर्शी दिखने लगे, उसे उतार लें और किसी चिकनी सतह पर रख दें।
विज्ञापन

6 of 7
लाफिंग बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब इसे थोड़ी के लिए ऐसे ही ठंडा होने दें। जब तक ये ठंडी हो रही है तब तक इसकी फिलिंग तैयार कर लें। फिलिंग तैयार करने के लिए एक कटोरे में सोया सॉस, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन पेस्ट, सिरका, चाट मसाला, काला नमक डालकर उसे मिक्स कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लाफिंग बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब तैयार करना है लाफिंग रोल। तो उसके लिए लाफिंग शीट को चॉपिंग बोर्ड पर रखकर उसमें मसाला फैलाएं। पूरी तरह से मसाला लगाने के बाद उसमें वाई-वाई नूडल्स रखें और फिर लाफिंग को रोल करें। रोल करने के बाद इसे छोटा-छोटा काट लें और फिर सर्व करें। ये खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ तीखी भी होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें