फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2023 Bhog Recipes: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

Thu, 07 Sep 2023 09:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस जन्माष्टमी पर आप घर पर कुछ खास तरह के प्रसाद बनाकर लड्डू गोपाल को भोग लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Krishna Janmashtami 2023 - फोटो : instagram
Krishna Janmashtami 2023: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस दिन का इंतजार लोग साल भर करते हैं। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 6-7 सितंबर 2023 को मनाई जा रही है। जिसकी तैयारी धूमधाम से चल रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग मंदिरों में जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन मंदिरों और घरों में भगवान कृष्ण की मूर्ति को सजाया जाता है और विभिन्न प्रकार की पूजा और आराधना की जाती है।

यह एक धार्मिक, सामाजिक, और परंपरागत त्योहार है जो भगवान कृष्ण की महिमा और उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का स्मरण कराता है। लोग इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की सच्चे मन से पूजा अर्चना करते हैं। पूरे दिन व्रत का पालन कर भक्त रात 12 बजे के बाद श्रीकृष्ण जन्म का इंतजार करते हैं। इस खास दिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए कई ऐसे पकवान बनाए जाते हैं, जो कान्हा को काफी पसंद हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही प्रसादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भोग आप श्रीकृष्ण को लगा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
butter - फोटो : istock
माखन और मिश्री

माखन और मिश्री कृष्ण जी को काफी प्रिय है। कहानियों में कहा जाता है कि वो अपने बाल रूप में चुरा-चुरा कर माखन और मिश्री खाते थे। ऐसे में आप घर पर बने हुए माखन का भोग लगा सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
panjiri - फोटो : instagram
धनिया पंजीरी

ये फलाहारी भी होता है। ऐसे में आप इसे आसानी से घर पर बनाकर लड्डू गोपाल का भोग लगा सकती हैं। इसमें ड्राईफ्रूट मिलाना ना भूलें। 

4 of 6
श्रीखंड - फोटो : facebook
श्रीखंड

ये गुजरात की काफी प्रसिद्ध डिश है। इसे बनाकर आप छोटे से कान्हा का भोग लगा सकते हैं। इसे दही, चीनी, इलाइची और केसर के साथ बनाया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
मखाने की खीर - फोटो : Istock
खीर

ऐसा कहा जाता है कि भगवान कृष्ण को खीर काफी प्रिय है। ऐसे में आप मखाने या साबुदाने की खीर बनाकर इसका भोग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
laddoo
मावे के लड्डू

इसे व्रत में खा भी सकते हैं। आप चाहें तो जन्माष्टमी के पहले से ही इसे बनाकर स्टोर करके रख सकती हैं। ताकि त्योहार के दिन ज्यादा मेहनत ना करनी पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें