फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को लगाएं फलाहारी थाली का भोग, ऐसे करें तैयार

Wed, 06 Sep 2023 07:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जन्माष्टमी के त्योहार पर आप फलाहारी थाली तैयार करके लड्डू गोपाल को भोग लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
Krishna Janmashtami 2023 - फोटो : instagram
Krishna Janmashtami 2023: हर साल की तरह इस साल भी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस साल लोग 6 और 7 सितंबर को जन्माष्टमी मना रहे हैं। इसकी धूम बाजारों में दिखाई दे रही है। हर कोई अपने अपने घर और मंदिरों में झांकियां सजाने के लिए सामान खरीदने को बाजार निकला हुआ है। इस दिन लड्डू गोपाल के भक्त पूरे दिन व्रत का पालन करते हैं और फिर रात 12 बजे के बाद श्रीकृष्ण का जन्म होने पर पूजा पाठ कर व्रत का पारण करते हैं।

जगह-जगह लड्डू गोपाल की पूजा होती है, उन्हें तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं। हर जगह खासतौर पर फलाहार मनाया जाता है। भगवान का भोग लगाने के बाद लोग प्रसाद के रूप में इसी फलाहार को खाते हैं। इस बार जन्माष्टमी के त्योहार पर आप फलाहारी थाली तैयार करके लड्डू गोपाल को भोग लगा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि फलाहारी थाली में क्या-क्या पकवान होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
kuttu ki puri
कुट्टू की पूड़ी

फलाहारी थाली का सबसे अहम हिस्सा कुट्टू की पूड़ी होती हैं। इसे आप मुख्य रूप से अपनी थाली के लिए तैयार कर सकते हैं। अगर आपको पूड़ी नहीं पसंद तो आप कुट्टू का पराठा भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
sabji - फोटो : istock
आलू की सब्जी

व्रत में आलू की सब्जी सबसे बेहतर विकल्प होता है। इसे पूड़ी के साथ खाने के पेट भी भर जाता है। इसेे बनाते वक्त ध्यान रखें कि फलाहारी थाली में प्याज लहसुन की जगह नहीं होती। 

4 of 8
arbi
अरबी की सब्जी 

आलू की सब्जी के अलावा आप अरबी की सूखी सब्जी बनाकर इसका भोग लगा सकती हैं। पूड़ी के साथ अरबी की सूखी सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

5 of 8
Singhare Atta ki Barfi - फोटो : instagram
सिंघाड़े की बर्फी

बाल गोपाल के भोग में मिठाई ना हो, ये तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में अपनी फलाहारी थाली के लिए सिंघाड़े की बर्फी जरूर बनाएं। 
विज्ञापन

6 of 8
Raita - फोटो : Istock
रायता

आप चाहें तो केले का मीठा रायता अपनी थाली में शामिल कर सकती हैं। अगर मीठा ज्यादा पसंद नहीं है तो खीरे का रायता आपकी थाली के लिए सही विकल्प है।
विज्ञापन

7 of 8
Salad - फोटो : अमर उजाला
सलाद

अपनी थाली को पूरा करने के लिए फलों का सलाद जरूर तैयार करें। इसके होने से थाली की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी और थोड़ा हेल्दी भी हो जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
papad
साबुदाना के पापड़

अपनी थाली में स्टार्टर के तौर पर आप साबुदाने के पापड़ तैयार कर सकते हैं। इसे बच्चे काफी मन से खाते हैं। ऐसे में आप लड्डू गोपाल को इनका भोग लगा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें