फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diet Tips: काम में रहते हैं मशगूल तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, अंदर से रहेंगे फिट

Thu, 08 Jun 2023 01:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपनी व्यस्त लाइफस्टाइल में फिट रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन
1 of 6
Diet - फोटो : istock
Diet Tips: आज के समय में लोग काफी व्यस्त रहते हैं। उनके पास इतना समय भी नहीं होता कि वो सही से खाना तक खा पाएं। बहुत ही कम ऐसे लोग होते हैं तो अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल कर अपना ध्यान रख पाएं। बाकि ज्यादातर लोग हेल्दी चीजें तो कम लेकिन अनहेल्दी चीजें अपनी डाइट में शामिल रखते हैं। भले ही थकान की वजह से उन्हें कमजोरी लगने लगे, लेकिन वो जल्दी पकने वाला खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

इस में प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड फूड्स, रेडी टू ईट फूड्स शामिल होते हैं। इन्हें खाकर पेट तो भर जाता है लेकिन आप इसे खाकर हेल्दी नहीं रह सकते। इन सब चीजों को खाकर आपका शरीर अंदर ही अंदर खोखला होता रहता है। ऐसे में आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करने की जरूरत है। आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
fruits - फोटो : iStock
खाने में शामिल करें फल

भले ही आप कितने भी व्यस्त रहते हों, लेकिन अपने खाने में फलों को जरूर शामिल करें। मौसमी फल आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। स्नैक्स में फ्राइड फूड खाने की बजाय फल खाना शुरू करें। 
विज्ञापन

3 of 6
green vegetables - फोटो : social media
हरी सब्जियां

खाने के साथ कोशिश करें कि एक हरी सब्जी जरूर बनाएं। इसके सेवन से आपके शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है। सब्जियों को बहुत अधिक पकाकर ना खाएं, ताकि अधिक से अधिक पोषक तत्व प्राप्त हो सके। 

4 of 6
बाजरा - फोटो : getty images
बाजरा और ज्वार

गर्मियों के मौसम में आप अपनी डाइट में रागी, ज्वार, बाजरा जैसे साबुत अनाजों से बनी रोटियों, फूड्स को भी शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से किसी तरीके की परेशानी नहीं होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
दाल - फोटो : अमर उजाला
दाल 

दिन के वक्त अपने खाने में दाल जरूर खाएं। दाल में पाया जाने वाला प्रोटीन आंखों के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसे शरीर में भी जान आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dry fruit - फोटो : pixabay
ड्राईफ्रूट

हर रोज 3-4 चार पानी में भिगोए हुए बादाम और 1-2 अखरोट जरूर खाएं। बादाम खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है, वहीं अखरोट दिमाग की कार्य क्षमता को दुरुस्त करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें