Kitchen Tips To Clean Saag: हरी पत्तेदार सब्जियां स्वादिष्ट तो होती ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। विशेषज्ञ भी हरे पत्ते वाली सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं। इन हरी सब्जियों में पालक, बथुआ, सोया मेथी समेत कई तरह की सब्जियां शामिल हैं। हर मौसम में पत्तेदार सब्जियों का सेवन किया जा सकता है। हालांकि पत्तेदार सब्जी बनाने के लिए उसे सफाई से धोखा और काटना कुछ लोगों को झंझटी काम लगता है।
पत्ते वाली सब्जियों का बनाने से पहले बहुत अच्छी तरह से धोना चाहिए, ताकि उसमें मौसम गंदगी, छुपे कीड़े साफ हो जाएं। वहीं पत्तेदार सब्जियों को काटने में भी कुछ लोगों को मुश्किल आती है। ऐसे में अगर आप घर पर साग बना रही हैं तो कुछ आसान तरीके अपनाकर हरी पत्तेदार सब्जियों को साफ कर सकती हैं और आसानी से बारीक काट सकती हैं। यहां आपको साग साफ करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं। जानिए पालक, सरसों, मेथी और बथुआ के साग को साफ करने का तरीका।