फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Tips: लंबे समय तक स्टोर करके रखने हैं नींबू तो अपनाएं ये तरीके, कई दिन बाद भी कर सकेंगी इस्तेमाल

Sun, 01 Oct 2023 11:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नींबू को ज्यादा समय के लिए स्टोर करके रखना चाहती हैं तो इसके लिए आपको कुछ तरीके अपनाने होंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
lemon - फोटो : pixa
Tips For Store Lemons: गर्मियों के मौसम में नींबू की जरूरत हर घर में होती है। ज्यादातर घरों में आपको नींबू मिल ही जाएगा। इसकी मदद से कई चीजें बनाई जाती हैं। ये काफी एसिडिक होते हैं, जिस वजह से इन्हें सही तापमान में स्टोर करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो हो सकता है कि नींबू जल्दी खराब हो जाएं। ज्यादातर घरों में नींबू को महिलाएं स्टोर करके ही रखती हैं। इसके पीछे की वजह है कि जैसे-जैसे गर्मी अपने चरम पर पहुंचती है, वैसे-वैसे नींबूओं का दाम बढ़ता जाता है।

अगर आप भी नींबू स्टोर करके रखने का सोच रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि जब इन्हें खरीदें तो ये एकदम ताजे हों। स्टोर करने के लिए हमेशा ताजे और पतले छिलके वाले नींबू ही खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सख्त छिलके वाले नींबू के मुकाबले ज्यादा रसीले होते हैं। आज के लेख में हम आपको नींबू स्टोर करके रखने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। ताकि आप गर्मियों के मौसम में नींबू स्टोर करके रख सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
करें एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल

नींबू को स्टोर करके रखने के लिए एयर टाइट कंटेनर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आपको बस इन्हें धोकर सुखाना है। इसके बाद एक पॉलीथिन में इसे पैक करके एयर टाइट कंटेनर में रख दें। इस कंटेनर को फ्रिज में रख दें। 
विज्ञापन

3 of 5
lemon - फोटो : pixa
तेल का इस्तेमाल

अगर नींबू को स्टोर करके रखना चाहती हैं तो इन पर हल्का तेल का हाथ लगाकर इन्हें एक डिब्बे में रख दें। इस डिब्बे को उठा कर आप फ्रिज में रख सकती है। 

4 of 5
lemon
खरीद लें  जिप-लॉक बैग 

नींबू को स्टोर करके रखने के लिए आप जिप-लॉक बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आसानी से आपको बाजार में मिल जाएंगे। इसमें नींबू को रखकर आप इसे स्टोर करके रख सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lemon - फोटो : Istock
एल्युमिनियम फॉयल में लपेट कर रखें

नींबू को स्टोर करके रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल में लपेटें। एल्युमिनियम फॉयल में लपेटने से नमी को बाहर निकलने से रोकने में मदद मिलेगी। इसके बाद आप नींबू को ज्यादा समय तक स्टोर रख सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें