फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं फलाहारी चीजों का भोग, बनाएं ये पकवान

Thu, 28 Sep 2023 09:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनंत चतुर्दशी के दिन आप भगवान विष्णु को कई फलाहारी पकवान बनाकर उसका भोग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Falahari recipe - फोटो : instagram
Anant Chaturdashi 2023: हर साल रक्षाबंधन के कुछ समय बाद भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कई जगह इस त्योहार को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है।

इस साल ये तिथि 28 सितंबर 2023 को पड़ रही है। ऐसे में लोगों ने अनंत चतुर्दशी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वैसे तो ये दिन एक और वजह से बेहद खास है। दरअसल, हर साल गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले गणेश उत्सव का समापन भी इसी दिन होता है।

इसके साथ ही अनंत चतुर्दशी के दिन व्रत रखकर जगह-जगह भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है। भगवान की पूजा के साथ-साथ उन्हें कई तरह के पकवानों का भोग भी लगाया जाता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको ऐसी फलाहारी थाली के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका आप भोग भी लगा सकते हैं और इसे व्रत में खा भी सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
kuttu - फोटो : pixabay
कुट्टू की पूड़ी

व्रत में पेट भरने के लिए और फलाहारी थाली को पूरा करने के लिए आप कुट्टू की पूड़ी बना सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Sabji - फोटो : istock
आलू टमाटर की सब्जी

फलाहारी थाली को स्वादिष्ट बनाने के लिए आलू टमाटर की सब्जी जरूर बनाएं। कई जगह फलाहार में टमाटर नहीं खाया जाता है, ऐसे में ध्यान रखें कि आप बिना टमाटर के भी आलू की सब्जी बना सकते हैं। 

4 of 7
arbi
अरबी की सब्जी

अपनी थाली को पूरा करने के लिए सूखी अरबी की सब्जी जरूर बनाएं। कुट्टू की पूड़ी के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
रायता - फोटो : iStock
रायता

अपनी फलाहारी थाली को पूरा करने के लिए आलू का रायता बनाएं। इसे व्रत में भी खा सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
fruit
फ्रूट चाट

फलों की चाट हेल्दी भी होती है और इसका भोग आप भगवान को लगा भी सकते है। इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए बस आपको फ्रूट चाट बनाकर इसमें नींबू और फलाहारी नमक डालना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kaju katli - फोटो : istock
काजू कतली

आप अनंत चतुदर्शी के दिन आप काजू कतली बनाकर इसका भोग भगवान को लगा सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें