Karwa Chauth 2024: सुहागिनों का पसंदीदा त्योहार करवा चौथ इस साल 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। महिलाएं कई दिन पहले से ही इस त्योहार की तैयारी में शुरू कर देती हैं। सुहागिन महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाकर, सोलह श्रृंगार करके करवा चौथ की पूजा करती हैं और पति का चेहरा देखकर निर्जला व्रत का पारण करती हैं।
इस कठिन व्रत की शुरुआत सरगी खाकर की जाती है। सरगी खाने का रिवाज उत्तर भारत सहित कई जगहों पर है। सास या घर की बड़ी महिलाएं अपने से छोटी बहुओं को सरगी की थाली देती हैं। इस थाली में सुहाग के सामान के साथ-साथ खाने का सामान होता है, जिसे खाकर बहू अपने व्रत की शुरुआत करती है। कई जगह पर सरगी की थाली में मीठी मठरी रखने की भी परंपरा है।
वैसे तो ये बाजार में मिल जाती है लेकिन घर पर बनी मठरी की तो बात ही अलग होती है। ऐसे में आपको बताते हैं मीठी मठरी बनाने की आसान सी रेसिपी, जिसके जरिए आप घर पर ही बेहतरीन मीठी मठरी बना सकेंगी और इसे सरगी की थाली में रख पाएंगी।