फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करने के साथ सांसों की बदबू भी दूर करता है गुड़, बस अपनाना होगा ये तरीका

Thu, 30 Nov 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 7
सांस की बदबू ने अगर आपको भी दोस्तों के बीच शर्मिंदा कर दिया है या फिर अपने मोटापे की वजह से आप अपनी पसंदीदा ड्रेस पहनने से कतराते हैं तो झिझक छोड़ अपनी डाइट में इस मिठास को थोड़ी जगह दे दीजिए। जी हां और इस मिठास का नाम है गुड़। आइए जानते हैं कैसे आप इसकी मदद से अपनी कई परेशानियों से निजात पा सकते हैं। 

पढ़ें- ये हेल्दी फूड खाने से ये होंगे 5 फायदे, सीनियर डा‌इटिशियन भी ऐसा मानते हैं  
विज्ञापन

2 of 7
रोज रात को खाना खाने के बाद गुड़ खाने से इम्यूनिटी बेहतर होती है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करते हैं।यह खांसी और जुकाम को ठीक कर बॉडी को गरम रखता है।  गुड़ में मौजूद पोटैशियम और सोडियम बॉडी के एसिड लेवल को कंट्रोल रखते हैं। जबकि इसके विपरीत चीनी एसिड की मात्रा बढ़ाती है जिसकी वजह से हमारे शरीर में कई रोग पैदा हो जाते हैं। खास बात ये हैं कि गुड़ खाने से उच्च रक्तताप भी ठीक होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
आयरन
गुड़ आयरन और फोलेट का अच्छा स्रोत होने की वजह से ये खून की कमी ठीक करता है। गुड़ रेड ब्लड सेल्स को नियंत्रित रखता है। गुड़ गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन का सबसे अच्‍छा होता है।
 

4 of 7
पीरियड्स के दर्द में राहत 
गुड़ में मौजूद पोषक तत्व पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पहुंचाता है। इतना ही नहीं माहवारी से कुछ दिन पहले होने वाले मूड स्विंग के दौरान अगर आप गुड़ के एक छोटे से टुकड़े को का लेते हैं तो यह शरीर के पीएसएस के लक्षण को कंट्रोल करते हुए endorphins नाम के हार्मोन को रिलीज़ करने में मदद करता है। 
विज्ञापन

5 of 7
मोटापा
गुड़ में पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। यह आपकी बॉडी में मौजूद electrolytes को कंट्रोल करके मसल्स बनाने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद करता है। पोटेशियम, वॉटर रिटेंशन को कम करने में मदद करता है।
विज्ञापन

6 of 7
जोड़ों का दर्द 
किसी भी तरह के जोड़ों के दर्द में आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं। जोड़ों के दर्द को ठीक करने के लिए आप इसका एक छोटा पीस अदरक के साथ खा लें। यह आपकी हड्डियों को मजबूत कर अर्थराइटिस की समस्या को भी दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांस की बदबू
गुड़ की मदद से आप सांसों से संबंधित बीमारियां जैसे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस आदि को दूर रख सकते हैं। नेचुरोपैथी डॉक्‍टर प्रमोद बाजपाई के अनुसार गुड़ एक प्रकार प्राकृतिक स्वीटनर होता है, जिसे तिल के साथ खाने से कई फायदे मिलते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें