International Tea Day: सुबह उठते ही लोगों की नजरें सबसे पहले चाय का कप तलाश करती हैं। भारत देश के साथ-साथ पूरे विश्व में लोग चाय पीने के शौकीन हैं। विश्व भर में चाय को सबसे लोकप्रिय पेयों में से एक माना जाता है। इसी वजह से 21 मई को हर साल इंटरनेशनल चाय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य चाय के इतिहास, संस्कृति और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।
चाय पीने का शौकीन तो हर दूसरा व्यक्ति है, लेकिन सही विधि से चाय बनाना हर किसी को नहीं आता। ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं होता कि चाय बनाते समय पहले पानी में अदरक डाली जाएगी या फिर दूध। यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे, ताकि आप परफेक्ट चाय तैयार कर सकें।
विज्ञापन
2 of 7
जानें क्या है सही क्रम ?
- फोटो : Adobe stock
जानें क्या है सही क्रम ?
यदि आप भी चाय लवर हैं, तो सबसे पहले चाय बनाने का सही तरीका आपके लिए जानना जरूरी है। यदि आप चाय बनाने के लिए पतीले में सही क्रम में चीजें डालेंगे तभी उसका स्वाद अच्छा आएगा।
विज्ञापन
3 of 7
जानें क्या है सही क्रम ?
- फोटो : AdobeStock
ऐसे में याद रखें कि चाय बनाने के लिए आपको सबसे पहले तो पतीले में पानी डालना है। पानी जब गर्म हो जाए तो उसमें अदरक डालें। अदरक के साथ ही चायपत्ती भी डाल दें, ताकि पानी में इन दोनों चीजों की खुशबू अच्छे से घुल जाए।
4 of 7
जानें क्या है सही क्रम ?
- फोटो : Adobe stock
इसके बाद इसे कम से कम 4 मिनट उबालें और फिर दूध डालें। दूध डाल ने के साथ ही इसमें चीनी मिक्स कर लें। अब इसे थोड़ी देर खौलने दें। कम से कम 4 से पांच मिनट इसे खौलाएं और फिर गैस बंद करके छान लें और कप में करके परोसें।
विज्ञापन
5 of 7
जानें क्या है सही क्रम ?
- फोटो : AdobeStock
क्यों पहले डाली जाती है अदरक ?
अब आपके लिए ये जानना जरूरी होता है कि आखिर अदरक क्यों पहले डाली जाती है ? दरअसल, जब आप अदरक को पानी में पहले ही डालते हैं तो उसके गुण पानी में पूरी तरह से उतर जाते हैं। इससे चाय का स्वाद भी अच्छा आता है।
विज्ञापन
6 of 7
क्यों पहले डाली जाती है अदरक ?
- फोटो : Adobe stock
यदि आप दूध डालने के बाद अदरक डालेंगे तो एक तो दूध फटने का डर रहेगा और दूसरा कई बार तो चाय का स्वाद कड़वा भी हो सकता है।
अगर आप मसाला चाय बनाते हैं, तो इलायची, दालचीनी या लॉन्ग जैसी चीजें भी अदरक के साथ शुरू में ही डालें। ये भी उबालने पर अपना असली स्वाद देती हैं।
बाद में क्यों डाला जाता है दूध ?
- फोटो : Adobe stock
बाद में क्यों डाला जाता है दूध ?
इस बात की वजह भी डाल लें कि आखिर दूध सबसे आखिर में क्यों डाला जाता है ? दरअसल, यदि दूध को ज्यादा देर तक उबाला जाएगा तो चाय कई बार भारी हो जाती है, जिससे इसका स्वाद बिगड़ जाता है।