फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urad Dal Snacks Recipes: उड़द दाल से बनाएं ऐसा लजीज स्नैक्स, कम तेल में चटपटा नाश्ता हो जाएगा तैयार

Tue, 20 May 2025 10:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Urad Dal Snacks Recipes: यदि आप उड़द दाल से कुछ स्वादिष्ट पकवान बनाने की सोच रहे हैं, तो हम यहां आपको उसके कुछ विकल्प देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
उड़द दाल से बनाएं ऐसा लजीज स्नैक्स, कम तेल में चटपटा नाश्ता हो जाएगा तैयार - फोटो : Adobe stock
Urad Dal Snacks Recipes: मौसम चाहे गर्मी का हो, या फिर सर्दी का, कुछ अलग खाने की क्रेविंग तो हर समय होती है। सर्दी के मौसम में तला-भुना खाना भी पच जाता है, लेकिन गर्मी के मौसम में काफी परेशानी होती है। यही वजह है कि इस मौसम में लोग कम तला-भुना भोजन और स्नैक्स खाना पसद करते हैं।

यही वजह है कि आज हम आपको उड़द की दाल से एक कम तला-भुना नाश्ता बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। दरअसल, यहां हम आपको कम तेल में उड़द दाल से टिक्की बनाने का आसान तरीका बताएंगे, ताकि आप खुद के साथ-साथ अपने घरवालों और दोस्तों को खिला सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
उड़द दाल की टिक्की बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
उड़द दाल की टिक्की बनाने का सामान
  • उड़द दाल – 1 कप 
  •  प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच 
  •  धनिया पत्ता – 2 टेबलस्पून 
  •  नमक – स्वाद अनुसार
  •  लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  •  जीरा – ½ चम्मच
  • चाट मसाला – ½ चम्मच
  • तेल – 2-3 टेबल स्पून

 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

उड़द दाल से टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आपको दाल को कम से कम 4-5 घंटे के लिए भिगो कर रखना है। जब दाल भिगकर फूल जाए तो भीगी हुई उड़द दाल को बिना पानी या बहुत कम पानी के साथ दरदरा पीस लें। इसे वैसा ही पिसना है, जितना महीन वड़ा बनाने के लिए पीसते हैं।

 

4 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
जब डाल पिस जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, नमक,लाल मिर्च पाउडर, जीरा, चाट मसाला डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। मिक्स करने के बाद इसे थोड़ा-थोडा लेकर टिक्की तैयार करें।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
जब टिक्की बन जाए तो अब बारी आती है इसे सेकने की तो इसे सेकने के लिए सबसे पहले तो एक पैन में थोड़ा सा तेल लेकर उसमें एक-एक करके टिक्कियों को डालें। अब इन टिक्कियों को कुरकुरा और सुनहरा होने तक सेकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
परोसते समय टिक्की के ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और नींबू का रस डाल दें तो स्वाद और बढ़ जाएगा। अब ये तैयार है और इसे आप हरी धनिया-पुदीने और इमली की चटनी के साथ परोस सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें