oats dosa
- फोटो : Instagram
फटाफट डोसा बनाने के लिए ओट्स भी परफेक्ट हो सकता है। बस इसे बनाते समय थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। ओट्स डोसा बनाने के लिए सबसे पहले जरूरत होगी एक कप रोल्ड ओट्स की। साथ में एक चम्मच सूजी, आधा चम्मच चावल का आटा या गेंहू का आटा, आधा चम्मच मेथी, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, चार से पांच करी पत्ता, अदरक का टुक़ड़ा, हरी मिर्च, धनिया की पत्ती, एक चम्मच तेल।