Independence Day Recipe: स्वतंत्रता दिवस का दिन हर किसी के लिए बेहद खास रहता है। हर साल 15 अगस्त के दिन हम भारतीय अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं। इस खास दिन को हर कोई अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करता है। सभी कॉलेजों, स्कूलों और दफ्तरों में ध्वजारोहण होता है और फिर मिठाई बांटी जाती है। बहुत से दफ्तरों में तो इस दिन अवकाश होता है।
अगर आपका भी इस दिन अवकाश है, लेकिन आप अलग तरह से स्वतंत्रता दिवस मनाने का सोच रहे हैं तो इस बार का स्वतंत्रता दिवस आप अपने घर पर तिरंगा पुलाव बनाकर मना सकते हैं। ये इस दिन को खास बनाने का एक अनोखा तरीका रहेगा।
यदि आपका बच्चा स्कूल जा रहा है, तो आप तिरंगा पुलाव उसके लंच में रखकर भी उसे दे सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है और ये देखने में तो लजीज लगता ही है। तो चलिए आपको भी तिरंगा पुलाव बनाने की रेसिपी बताते हैं।