फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवई नहीं अब खाएं सेवई उपमा, बेहद आसान है इसे बनाने की विधि

Wed, 11 Sep 2019 04:31 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
सेवई उपमा - फोटो : social media
सेवई खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। सेवई को घर में अक्सर किसी खास मौके पर बनाया जाता है। अगर आप सेवई खाने के शौकीन हैं तो आज हम आपके लिए सेवई की नई रेसिपी लेकर आएं हैं। क्या आपने कभी सेवई उपमा खाया है, अगर नहीं तो जल्द ही इसे बनाने की विधि जान लें। 
विज्ञापन

2 of 3
सेवई उपमा - फोटो : social media
आवश्यक साम्रगी
1 कप सेवई
2 बड़ा चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच राइ
2-3 साबुत लाल मिर्च 
1-2 हरी मिर्च
7-8 करी पत्ता
मध्यम शिमला मिर्च
मध्यम गाजर
मध्यम फ्रेंच बीन्स 
1कप स्वीट कॉर्न 
1 कप मूंगफूली 
2 कप पानी 
1 चम्मच केचअप 
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च
स्वादनुसार नमक
चिली फ्लेकस 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सेवई उपमा - फोटो : social media
सेवई उपमा बनाने की विधि 
1 कप सेवई लें। सेवई को हल्का सुनहरा होने तक भूनिए। अब गर्म तेल लें जीरा, राइ साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च, करी पत्ता, मूंगफली, गाजर,  स्वीट कॉर्न ,शिमला मिर्च , फ्रेंच बीन्स  डालकर 2-3 मिनट चक पकाएं। अब इसमें सेवई डालें और फिर स्वादनुसार नमक हल्दी, लाल मिर्च, रेड चिली फ्लेकस केचअप और थोड़ा-सा नींबू का रस डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।

अब इसमें 2 कप पानी डालकर 7-8 मिनट तक पकाएं। सेवई पूरी तरह से पानी सोख लें तब तक ढ़क कर पकाएं। अब इसे ताजा-ताजा परोसे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें