फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lemon Rice Recipe: घर पर बनाना है बाजार जैसा लेमन राइस तो ये विधि अपनाएं

Sun, 02 Feb 2025 01:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 लेमन राइस एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है, जो खट्टे और मसालेदार स्वाद के लिए पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होगी, और यह झटपट तैयार हो जाता है।

 
विज्ञापन
1 of 5
घर पर बनाना है बाजार जैसा लेमन राइस तो ये विधि अपनाएं - फोटो : instagram
Lemon Rice Recipe: जब भी दक्षिण भारत के खाने की बात आती है तो डोसा, इडली और सांभर पहले नंबर पर लोगों को याद आता है। पर, दक्षिण भारत में चावलों से बना एक और पकवान काफी पसंद किया जाता है। ये पकवान है लेमन राइस।

लेमन राइस एक स्वादिष्ट और पौष्टिक दक्षिण भारतीय व्यंजन है, जो खासतौर पर गर्मी के मौसम में बहुत पसंद किया जाता है। इसे पापड़, अचार और रायते के साथ परोसकर आप इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं। अगर आप इसे बाजार जैसा बनाना चाहते हैं, तो इस विधि का पालन करें। यह न सिर्फ आसान है, बल्कि बिल्कुल जैसे आप बाजार में खाते हैं, वैसा स्वाद मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
सामग्री - फोटो : instagram
सामग्री 
  • पके हुए चावल – 2 कप 
  • नींबू का रस – 2-3 टेबलस्पून
  • तेल – 2 टेबलस्पून 
  • राई (सरसों के दाने) – 1 टीस्पून
  • करी पत्ता – 8-10 पत्तियां
  • सूखी लाल मिर्च – 2
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
  • हींग – 1 चुटकी
  • उड़द दाल – 1 टीस्पून
  • चना दाल – 1 टीस्पून
  • काजू – 8-10 (वैकल्पिक, भूने हुए)
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • ताजा धनिया पत्ती – गार्निश के लिए
 
विज्ञापन

3 of 5
विधि - फोटो : instagram
विधि 

लेमन राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को पकाएं और ठंडा होने दें। चाहें तो 4-5 घंटे पहले चावलों को बनाकर रख दें, ताकि वो पूरी तरह से ठंडे हो जाएं।

4 of 5
विधि - फोटो : instagram
चावलों को ठंडा होने के बाद पैन में तेल गरम करें। उसमें राई डालें और जब वह चटकने लगे तो करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, उड़द दाल, चना दाल डालें। मसालों को1-2 मिनट तक भूनें, जब तक दाल हल्की भूरी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विधि - फोटो : instagram
अब इसमें हल्दी पाउडर और हींग डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद, नमक डालें और फिर नींबू का रस डालें। अब पके हुए चावल को तड़के में डालें और हल्के हाथों से मिला लें ताकि चावल टूटे नहीं। ऊपर से उसमें काजू डालें और अच्छे से मिलाएं। आखिर में ताजी धनिया पत्तियां डालकर गार्निश करें और गरमा-गरम परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें