फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से नहीं खरीदना पड़ेगा महंगा प्रोटीन पाउडर, इसे घर पर बनाने का ये है आसान तरीका

Sat, 28 Nov 2020 03:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दूध के साथ किसी तरह का प्रोटीन पाउडर मिलाकर पीने की बात आजकल खूब की जाती है। बाजार में बहुत तरह के पाउडर आते हैं जिनके लिए दावा किया जाता है कि इसे दूध में मिलाकर पीने से बच्चों के शरीर और दिमाग का विकास होगा। साथ ही महिलाओं के लिए भी तीस साल के बाद दूध में तरह-तरह के पाउडर को मिलाकर पीने की बात कही जाती है। हांलाकि दूध में प्रोटीन को मिलाकर पीने से शरीर की कमजोरी कम होती है साथ ही शरीर का विकास भी अच्छे तरीके से होता है। लेकिन ये बेहद महंगे होते हैं। इसलिए आज हम आपको घर पर ही सेहतमंद और स्वास्थ्य से भरपूर प्रोटीन पाउडर बनाने का नुस्खा दे रहें हैं। तो चलिए जानें कैसे बनेगा प्रोटीन पाउडर।

 
विज्ञापन

2 of 6
प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए सामग्री
प्रोटीन बेस, फलों से मिलने वाले प्रोटीन से भरपूर बीज, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट के लिए नट्स, साथ में महक के लिए अपना मनपसंद मसाला

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Pixabay
प्रोटीन बेस
आप सोच रहें होंगे कि ये प्रोटीन बेस क्या है?तो हम बता दें कि प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए प्रोटीन बेस की जरूरत होगी और ये किसी भी लोकल मार्केट या ऑनलाइन स्टोर पर बड़े ही आसानी से मिलने वाला सामान है। पौधों से मिलने वाला प्रोटीन बेस सबसे ज्यादा खाने लायक होता है। 

 

4 of 6
- फोटो : pixa
प्रोटीन से भरपूर बीज
प्राकृतिक रूप से बहुत से ऐसे बीज हैं जिनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए ये एक मुख्य स्त्रोत है। सुरजमुखी के बीज, चिया बीज, अलसी का बीज, कद्दू का बीज या ब्राउन राइस बीज में से कोई दो तरह का बीज आप ले सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
ड्राई फ्रूट्स और नट्स है जरूरी
प्रोटीन पाउडर को हेल्दी के साथ ही टेस्टी बनाने के लिए आप इनमें से कोई भी नट्स मिला सकते हैं। काजू,बादाम, अखरोट, पिस्ता, मूंगफली इनमें ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होता है। आप प्रोटीन पाउडर बनाते समय इनमें से मनपसंद नट्स को इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixabay
कुछ फ्लेवर भी मिलाएं
प्रोटीन पाउडर को टेस्टी और स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें नट्स के साथ ही कुछ महक वाली चीजों को भी मिला सकते हैं। जैसे केसर के कुछ रेशे, काली मिर्च का पाउडर, तुलसी के सूखे पत्ते या फिर अगर बच्चे के लिए पाउडर बना रहे हैं तो कोको पाउडर। अब घर पर बने इस प्रोटीन पाउडर को पांच साल के बच्चे से लेकर बड़े आराम से पी सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें