फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How to Make Garlic Bread: ओवन नहीं है? कोई बात नहीं! गैस पर बना सकते हैं लाजवाब गार्लिक ब्रेड

Tue, 18 Nov 2025 11:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Garlic Bread At Home Without Oven: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे गार्लिक ब्रेड पसंद न हो। पर, ओवन न होने की वजह से लोग इसे घर पर नहीं बना पाते हैं। इसीलिए हम आपको यहां बिना ओवन के गार्लिक ब्रेड की रेसिपी बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
ओवन नहीं है कोई बात नहीं, गैस पर तैयार करें स्वादिष्ट गार्लिक ब्रेड - फोटो : अमर उजाला
How to Make Garlic Bread At Home Without Oven: गार्लिक ब्रेड एक ऐसा व्यंजन है, जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है। बच्चों से लेकर बड़े लोग तक गार्लिक ब्रेड खाना पसंद करते हैं।

वैसे तो ये हर जगह बेहद आसानी से मिल जाती है, लेकिन बाजार कमें बनी गार्लिक ब्रेड खाते समय मन में एक गिल्ट रहता है कि पता नहीं ये कैसे बनी होगी ? कैसा सामान इसे बनाने में इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में ज्यादातर लोग इसे घर पर ही बनाना पसंद करते है। हालांकि, ओवन की कमी के कारण कई लोग इसे घर पर बनाने से हिचकते हैं। लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

दरअसल, बिना ओवन के भी आप आसानी से घर पर गार्लिक ब्रेड बना सकते हैं। इस रेसिपी में सिर्फ कुछ साधारण सामग्री और किचन के सामान की आवश्यकता होती है, और आप मिनटों में स्वादिष्ट गार्लिक ब्रेड तैयार कर सकते हैं। तो अगर आप भी ओवन के बिना घर पर गार्लिक ब्रेड बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है।
विज्ञापन

2 of 7
बिना ओवन के गार्लिक ब्रेड बनाने का सामान - फोटो : freepik.com
बिना ओवन के गार्लिक ब्रेड बनाने का सामान
  •  1 कप मैदा
  •  2-3 बड़े चम्मच बटर
  •  4-5 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप दूध
  • 1/2 छोटा चम्मच यीस्ट
  •  1/4 छोटा चम्मच चीनी
  •  नमक स्वाद अनुसार
  •  1/2 छोटा चम्मच ऑलिव ऑइल
  • चीज

 
विज्ञापन

3 of 7
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि - फोटो : instagram
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले तो यीस्ट को सेट करना है। यीस्ट को सेट करने के लिए सबसे पहले एक छोटे से बर्तन में दूध में चीनी और यीस्ट मिलाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि ये अच्छी तरह से सेट हो जाए।

4 of 7
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि - फोटो : instagram
इसके बाद अब एक बड़े बर्तन में मैदा और नमक मिलाकर उसमें यीस्ट का मिश्रण डालें और अच्छे से गूंध लें। अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं। मैदा को अच्छी तरह से गूंथ लें। अब कुुछ देर इस मैदा को साइड में ढककर रख दें। थोड़ी देर में ये पूरी तरह से फूल जाए।
विज्ञापन

5 of 7
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब आटे को बराबर भागों में बांटकर हर भाग को बेलन से बेलें। बेलने के बाद इसके बीच में चीज रखकर फोल्ड कर दें गुजिया की तरह। इसे अंदर चीज भरकर आपस में चिपका दें। इसके बाद मक्खन को पिघलाकर उसमें गार्लिक यानी कि लहसुन को पीस कर मिक्स करें। इसमें आरिगैनो और चिली फ्लैक्स भी मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें।
विज्ञापन

6 of 7
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब इस गार्लिक के पेस्ट को गार्लिक ब्रेड के ऊपर की तरफ अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब एक कड़ाही में नीचे नमक रखें और ऊपर स्टैंड लगाकर थोड़ा प्री हीट करें। जब नमक गर्म हो जाए तो स्टैंड पर गार्लिक ब्रेड पर रखकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि - फोटो : instagram
इस दौरान कुकर की सीटी निकाल दें। अब इसे कम से कम 15 मिनट ऐसे ही पकने दें। कुछ देर में ये एकदम से पक जाएगी। जब ये पूरी तरह से पक जाए तो गैस बंद करके इसे निकाल लें और चीज डिप के साथ सर्व करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें