Types of Coffee: जब भी हम किसी कैफे में जाते हैं, तो दिमाग मेन्यू पर मौजूद ढेर सारी कॉफी के नाम देखकर अक्सर कंफ्यूजन हो जाता है कि आखिर कौन-सी कॉफी हमारे स्वाद के लिए सबसे बेहतर होगी। जैसे कि एस्प्रेसो, लाटे, कैप्पुचिनो, मोचा, अमेरिकानो। खास बात तो ये है कि हर कॉफी का अपना अलग फ्लेवर, स्ट्रेंथ और स्टाइल होता है।
कई बार जब कॉफी पीने का करता है, लेकिन समझ ही नहीं आता कि किसका चुनाव करें। ऐसे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है ताकि आप अपने टेस्ट के अनुसार परफेक्ट कप ऑफ कॉफी चुन सकें।
इस लेख में हम आपको हर तरह की कॉफी का आसान और स्पष्ट विवरण दे रहे हैं, ताकि अगली बार कैफे में ऑर्डर देने से पहले आपके दिमाग में कोई उलझन न रहे। चाहे आपको स्ट्रॉन्ग फ्लेवर पसंद हो या क्रीमी और स्मूद कॉफी, यहां दिए गए गाइड से आप आसानी से अपनी पसंद की कॉफी चुन पाएंगे।