How To Make Cheese At Home: आजकल के युवाओं में चीज को लेकर काफी क्रेज है। बाजार में मिलने वाले पिज्जा से लेकर घर पर पर बनने वाले पराठे तक में लोग चीज का इस्तेमाल करके उसका स्वाद बढ़ा लेते हैं। दूध से बनने वाला ये चीज खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसके इस्तेमाल से कई पकवान बनते हैं, जो बड़ों से लेकर बच्चों तक को काफी पसंद आते हैं।
बाजार में मिलने वाला चीज काफी महंगा आता है, इसलिए लोग इसे ज्यादा नहीं खरीद पाते। इसमें कई प्रकार के केमिकल्स भी मिले होते हैं, जो स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसी के चलते आज हम आपको यहां घर पर ही चीज बनाने का आसान तरीका बताएंगे, ताकि आप कम पैसे में ज्यादा और फ्रेश चीज तैयार कर सकें।
विज्ञापन
2 of 7
घर पर चीज बनाने का सामान
- फोटो : AI
घर पर चीज बनाने का सामान
दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)
सिरका या नींबू का रस
विज्ञापन
3 of 7
चीज बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
चीज बनाने की विधि
घर पर चीज बनाना चाहते हैं तो पहले ये ध्यान दे लें कि इसे बनाने के लिए जो दूध खरीदें वो फुल क्रीम हों। यदि दूध फुल क्रीम नहीं होगा तो चीज ज्यादा अच्छा नहीं बनेगा। अब दूध लेने के बाद उसे मध्यम आंच पर गर्म करें। एक गहरे बर्तन में दूध को मध्यम आंच पर गरम करें।
4 of 7
चीज बनाने की विधि
- फोटो : Freeepik.com
जब दूध में उबाल आने लगे तो गैस को एक दम धीमा कर दें। धीमी गैस पर अब धीरे-धीरे सिरका या नींबू का रस डालते जाएं और चम्मच से दूध चलाते रहें। सिरका या नींबू डालते समय आपको दूध को को लगातार चलाना है।
विज्ञापन
5 of 7
चीज बनाने की विधि
- फोटो : Adobe Stock
इसके इस्तेमाल से कुछ ही देर में दूध फटने लगेगा, जिसके बाद छेना और पानी अलग हो जाएगा। इसे एक मलमल के कपड़े में बांधकर निचोड़ लें।
विज्ञापन
6 of 7
चीज बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
जब इसका पानी सही से सूख जाए तो एक बाउल में गर्म पानी लें और इसमें 1 चम्मच नमक डालें। इसके बाद 2-3 मिनट के लिए इसे गर्म पानी में रखें। फिर इसे पानी से निकालकर गूंथ लें। गूंथने के बाद दोबारा एक गोला बनाकर इसे पानी में डालें।
इस प्रक्रिया को आपको कम से कम पांच बार दोहराना है, जब तक ये एकदम मुलायम न हो जाए। आप इसे जितना गूंथेंगे उतना ही ज्यादा इसमें खिंचाव आएगा। बस आपका ये चीज तैयार है। इसका इस्तेमाल आप पिज्जा से लेकर सैंडविच और पराठा बनाने तक के लिए कर सकते हैं।