Tips To Clean Cabbage-Cauliflower: चाहे फूलगोभी हो या फिर पत्तागोभी, इन दोनों से ही कई पकवान बनते हैं। जहां एक तरफ फूलगोभी का इस्तेमाल सब्जी बनाने के साथ-साथ पराठा बनाने में भी किया जाता है, वहीं पत्तागोभी का इस्तेमाल भी सब्जी बनाने के अलावा चाइनीज बनाने में और मोमोज बनाने में भी किया जाता है।
सर्दियों के मौसम में तो बाजारों में गोभी की भरमार दिखने लगती है। गोभी को बनाना जितना आसान है, उतना कठिन है इसे सही से साफ करना। गोभी में निकलने वाले कीड़े शरीर के लिए काफी हानिकारक होते हैं। ऐसे में पकाने से पहले इसको सही से साफ करना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको पत्तागोभी और फूलगोभी अच्छी तरह से साफ करने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।