फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Check Mustard Oil Purity: सरसों का तेल असली है या नकली, इन आसान तरीकों से लगाएं पता

Thu, 16 Nov 2023 10:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सरसों के तेल की जांच - फोटो : pixabay
Check Mustard Oil Purity: भारत में अधिकतर रसोई घरों में खाना पकाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल होता है। सरसों का तेल लोगों के सबसे पसंदीदा तेलों में से एक है। सरसों के तेल को स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। वैसे तो अब बाजार में कई अन्य खाद्य तेल उपलब्ध हैं लेकिन आज भी देश के गांवों में सरसों का तेल मुख्य तौर पर उपयोग में है। कई अध्ययनों में ये पाया गया कि सरसों का तेल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसलिए सरसों के तेल की मांग अधिक है, लेकिन पिछले कुछ समय में पाया गया कि सरसों के तेल में मिलावट बढ़ गई है। बाजार में उपलब्ध सरसों के तेल में अधिक मात्रा में नकली तेल मिलाकर बेचा जा रहा है। सरसों के तेल में हो रही ये मिलावट खाने के स्वाद को तो खराब कर ही रही है, साथ ही सेहत पर भी बुरा असर डाल रही है। कई जांच में पाया गया कि सरसों के तेल में इन दिनों आर्गेमोन तेल और अन्य निचली गुणवत्ता के तेलों की मिलावट होती है। जिससे इसकी पौष्टिकता, शुद्धता और गुणवत्ता खराब हो रही है। सरसों के तेल में हो रही इस मिलावट से परेशान हैं तो आपको तेल इस्तेमाल करने से पहले जान लेना चाहिए कि वह शुद्ध है या मिलावटी। कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप घर पर ही सरसों के तेल की गुणवत्ता को पहचान सकते हैं। चलिए जानते हैं नकली और असली सरसों के तेल की पहचान करने के उपाय।
विज्ञापन

2 of 5
सरसों के तेल की जांच - फोटो : iStock
फ्रिज में रखें तेल 

सरसों के तेल में मिलावट की पहचान के लिए आप उसका फ्रीजिंग टेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरे में थोड़ा सा सरसों का तेल निकाल लें। उसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। फिर बाहर निकाल कर देखें, अगर तेल जमा हुआ नजर आए, या अगर सरसों के तेल में सफेद धब्बे आने लगें तो समझ लीजिए कि तेल में मिलावट है।
विज्ञापन

3 of 5
सरसों के तेल की जांच - फोटो : iStock
शरीर पर रगड़े तेल 

सरसों का तेल असली है या नकली, इसकी जांच करने के लिए अपने हाथों में थोड़ा तेल लेकर अच्छे से रगड़ लें। अगर तेल से कोई रंग निकले या केमिकल की बदबू आए तो तेल नकली है।

4 of 5
सरसों के तेल की जांच - फोटो : Pixabay
बैरोमीटर टेस्ट

असली सरसों के तेल की शुद्धता बैरोमीटर के मुताबिक होती है। तेल की बैरोमीटर रीडिंग 58 से 60.5 है। लेकिन सरसों के तेल की रीडिंग अगर तय मानक से ज्यादा हो तो तेल नकली होता है। इसलिए जब भी तेल खरीदकर लाएं, उसकी बैरोमीटर रीडिंग से पहचान कर लें कि तेल असली है या नकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरसों के तेल की जांच - फोटो : pixabay
सरसों तेल के रंग में बदलाव

तेल का रंग बदलने का मतलब होता है कि उसमें मिलावट की गई है। आजकल सरसों के तेल में आर्गेमोन तेल मिलाया जाता है। इस तरह के तेल में जहरीला पॉलीसाइक्लिक नमक पाया जाता है, जिसे सेंगुइनारिन कहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें