फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023 : होली पर इस तरह से बनाएं दही-भल्ले, लोग चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Wed, 08 Mar 2023 09:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको सिंपल तरीके से ऐसे दही भल्ले बनाना सिखाएंगे, जोकि बिल्कुल हलवाईयों के जैसे लगेंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
दही भल्ले - फोटो : Istock
Holi 2023 : त्योहारों का मौसम आते ही एक अलग सा माहौल हो जाता है। चारों तरफ रौनक लगने लगती है। खाने-पीने के सामान बाजारों में दिखने लगते हैं। दरअसल, होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ खाने की वैरायटी मिलने की वजह से भी लोगों को काफी पसंद आता है। होली पर जगह-जगह पार्टी का आयोजन होता है। जिसके चलते होली आते ही लोग अपने घरों में तरह-तरह के नाश्ते बनाते हैं। इसमें गुजिया, पापड़, नमकीन, मठरी और ना जाने क्या-क्या शामिल होता है।

अगर आप इस बार अपने मेहमानों को कुछ अलग सा खिला कर लोगों का दिल जीतना चाहती हैं तो आप अपने घर पर ही बाजार जैसे दही भल्ले बना सकती हैं। आज की खबर में हम आपको सिंपल तरीके से ऐसे दही भल्ले बनाना सिखाएंगे, जोकि बिल्कुल हलवाईयों के जैसे लगेंगे। अगर आप दही भल्ले बनाने का सोच रही हैं तो इसकी सिंपल रेसिपी नोट कर लें। 
विज्ञापन

2 of 7
भल्ला बनाने के लिए जरूरी सामान - फोटो : Istock

भल्ला बनाने के लिए जरूरी सामान
  • ½ कप उड़द की दाल
  • 4 बड़े चम्मच मूंग दाल
  • पानी आवश्यकतानुसार डालें
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • नमक आवश्यकतानुसार
  • भल्लों को तलने के लिए तेल 
विज्ञापन

3 of 7
दही भल्ले को तैयार करने के लिए जरूरी सामान
दही भल्ले को तैयार करने के लिए जरूरी सामान
  • 2 कप दही
  • 1/3 कप अनार के दाने
  • 1/3 कप मीठी चटनी
  • 1/3 कप हरी चटनी
  • चाट मसाला आवश्यकता अनुसार
  • भुना हुआ जीरा पाउडर - आवश्यकतानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - आवश्यकतानुसार
  • काला नमक आवश्यकतानुसार
  • 2.5 कप गुनगुना पानी वड़ा भिगोने के लिए

4 of 7
दही भल्ले - फोटो : instagram
विधि

एक दम हलवाईयों के जैसे दही भल्ले बनाने के लिए सबसे पहले आप आधा कप उड़द की दाल और 4 टेबल स्पून मूंग की दाल धो कर पांच घंटे के लिए पानी में भिगों दें। अच्छे से भीगने के बाद इसे छानकर कर रख लें। अब इस दाल में आधा टी स्पून जीरा पाउडर और एक चुटकी हींग के डालकर पीस लें। इसे पीसते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसका बैटर फ्लफी सा रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
विधि - फोटो : social media
इस पेस्ट में नमक डालकर एक कटोरे में निकाल कर दो मिनट तक व्हिस्क से चलाए। यब बैटर हल्का होना चाहिए। अगर आप इसे चेक करना चाहते हैं तो एक पानी के कटोरे में एक चम्मच पीसा हुआ बैटर डालें। ये बैटर पानी में तैरना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
दही भल्ला
अब भल्ला बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करे। जब तेल गर्म हो जाए तो चम्मच की मदद से भल्ले बनाकर तेल में डालें। सुनहरा और कुरकुरा होने इसे तलें।  जब ये सिक जाएं तो इसे नैपकिन पर निकाल कर ठंडा कर लें। अब इसे ढाई कप गुनगुने पानी में डाल दें और कुछ देर भीगे रहने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दही वड़ा - फोटो : Istock
इसके बाद अब भल्लों के लिए दही तैयार करने के लिए सबसे पहले दो कप ताजा दही लेकर इसे चिकना होने तक अच्छे से फेंटें। जब ये अच्छे से मिल जाए तो इनमें भल्लों को डाल दें। जब ये किसी को परोसना हो तो भल्ले को एक बाउल में निकालें। इसके ऊपर दोनों चटनियां, अनार के दाने, पीसा हुआ भुना जीरा, नमक और चाट मसाला डालें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें