फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023 : चंद्रकला गुजिया के साथ स्पेशल बनाए इस बार की होली, खाकर हर कोई करेगा तारीफ

Wed, 08 Mar 2023 08:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज हम आपको चंद्रकला गुजिया बनाना सिखाएंगे। इसका आकार नॉर्मल गुजिया से अलग होता है। खाने में भी ये ज्यादा टेस्टी होती है। 
विज्ञापन
1 of 7
गुजिया - फोटो : istock
Holi 2023 : होली रंगो का त्योहार है, जिसमें हर कोई दुश्मनी भूल कर एक रंग में रंग जाता है। इस त्योहार में चारों तरफ खुशियां छाई रहती हैं। लोग एक-दूसरे को गले लगा कर होली की बधाई देते हैं। होली का त्योहार रंगों की वजह से तो खास होता ही है, पर इसमें एक चीज और है जो कि सब त्योहारों से काफी अलग है।

दरअसल, होली का नाम सामने आते ही लोगों के जहन में गुजिया का ख्याल आता है। भारत के हर घर में होली के त्योहार पर गुजिया बनाईं जाती हैं। हर किसी को खाने में गुजिया बेहद पसंद होती है। पर, अगर आप हर साल एक जैसी ही गुजिया बनाते-बनाते थक गई हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको चंद्रकला गुजिया बनाना सिखाएंगे। इसका आकार नॉर्मल गुजिया से अलग होता है। खाने में भी ये ज्यादा टेस्टी होती है। अगर आप भी अपने घर पर चंद्रकला गुजिया बनाएंगे तो लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
चंद्रकला गुजिया बनाने के लिए जरूरी सामान - फोटो : social media
चंद्रकला गुजिया बनाने के लिए जरूरी सामान
  • घी 1 बड़ा चम्मच 
  • चिरौंजी 1 बड़ा चम्मच
  • बादाम कटा हुआ 1 छोटा चम्मच
  • काजू कटा हुआ 1 छोटा चम्मच
  • पिस्ता कटा हुआ 1 छोटा चम्मच
  • सूजी 2 बड़े चम्मच
  • सूखा नारियल ½ कप
  • खोया 1 कप
  • इलायची पाउडर ½ छोटा चम्मच
  • मैदा डेढ़ कप
  • आवश्यकता अनुसार पानी +1 कप
  • तलने के लिए तेलचीनी 1 कप
  • चांदी का वर्क 2 नग
विज्ञापन

3 of 7
विधि
विधि

चंद्रकला गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी, चिरौंजी, बादाम, काजू, पिस्ता डालकर इसे 30 सेकेंड तक भूनें। अब सूजी डालकर इसे एक मिनट तक भूनें। एक मिनट बाद इसमें सूखा नारियल डालकर इसे दो से तीन मिनट तक भूनें। अच्छे से भून कर इसे निकाल लें। 

4 of 7
विधि - फोटो : social media
अब इसमें इलाइची पाउडर और खोया डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे ठंडा होने के लिए एक साइड में रख दें। अब एक परात में मैदा, घी डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। अच्छे से मिलाने के बाद इसे पानी डालकर गूंथ लें। इस मैदा को अच्छे से गूंथने के बाद मखमली कपड़े से इसे ढककर रख दें। 
विज्ञापन

5 of 7
विधि - फोटो : istock
तब तक दूसरे पैन में आप चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें। अब मैदा लेकर इसकी छोटी-छोटी पूरियां बेल लें। इन पूरी के किनारों पर पानी लगाएं। एक पूरी के ऊपर खोये की स्टफिंग रखकर इसे दूसरी पूरी से ढक दें। अब दोनों पूरी के किनारों को अच्छे से मिला कर सील कर दें। आप इसके किनारे को पिंच फोल्ड भी कर सकते हैं। इसी प्रकार बाकी की चंद्रकला गुजिया भी तैयार कर लें। 
विज्ञापन

6 of 7
गुजिया - फोटो : istock
इसके बाद अब गर्म तेल में चंद्रकला गुजिया डालकर इसे धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। जब से सिक जाए तो इसे पेपर पर निकाल कर ठंडा कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चंद्रकला गुजिया के साथ स्पेशल बनाए इस बार की होली - फोटो : istock
पहले से तैयार करके रखी गई चाशनी में अब चंद्रकला डालें और इसे अच्छे से ढककर रख दें। थोड़ी देर बाद इसे निकाल कर पिस्ता और चांदी की वर्क से सजाएं। आप अब इस परोस कर लोगों को दिल जीत सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें