खाने में नमक ज्यादा होने पर अपनाएं ये टिप्स सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो ग्रेवी में भुना हुआ बेसन डालकर स्वाद में सुधार किया जा सकता है। सब्जी में दही मिलाकर भी अधिक नमक और मिर्च को कम किया जा सकता है। सब्जी में उबला आलू और नींबू का रस मिलाकर नमक बैलेंस कर सकते हैं। दाल में नमक मिर्च ज्यादा होने पर नींबू का रस मिला लें। आटे की दो लोई बनाकर दाल में मिलाकर उबाल लें, बढ़ा हुआ नमक का स्वाद बैलेंस हो जाएगा। ग्रेवी वाली सब्जी में नमक अधिक है तो थोड़ा पानी डालकर उबाल लें, एक ब्रेड का टुकड़ा मिलाकर भी पका सकते हैं। फूड