फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: कुछ ऐसे बनाएं चॉकलेट गुजिया, खुद भी खाएं और मेहमानों को भी खिलाएं

Wed, 08 Mar 2023 08:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपने भी बचपन से अभी तक मावा की गुजिया तो खूब ही खाई होगी। पर, क्या कभी आपने चॉकलेट गुजिया खाई है ? अलग नहीं, तो इस इस साल आप अपने घर पर चॉकलेट गुजिया बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
चॉकलेट गुजिया - फोटो : facebook
Holi 2023: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं होता, बल्कि इसमें सभी के घरों में तरह-तरह के लजीज पकवान बनते हैं। बात करें खाने-पीने की तो होली के त्योहार में गुजिया का काफी महत्व होता है। रंगों के इस त्योहार में हर कोई गुजिया खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराता है। भारत के हर घर में होली के दिन गुजिया बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

आपने भी बचपन से अभी तक मावा की गुजिया तो खूब ही खाई होगीं। पर, क्या कभी आपने चॉकलेट गुजिया खाई है ? अगर नहीं, तो इस साल आप अपने घर पर चॉकलेट गुजिया बना सकते हैं। ये बच्चों को भी बेहद पसंद आएगी क्योंकि आज के बच्चों को चॉकलेट बेहद पसंद होती है। इसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। ये खाने के साथ-साथ देखने में भी बेहद टेस्टी लगती है। तो आइए देर ना करते हुए आपको चॉकलेट की गुजिया बनाना बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
चॉकलेट गुजिया बनाने के लिए जरूरी सामान  - फोटो : social media
चॉकलेट गुजिया बनाने के लिए जरूरी सामान 
  • 2 कप मैदा
  • 1 कप घी
  • 1 कप चीनी
  • 1/2 कप खोया
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
विज्ञापन

3 of 6
चॉकलेट - फोटो : chocolate
  • 1/2 कप चॉकलेट क्रीम
  • ड्राई फ्रूट्स  
  • तलने के लिए तेल
  • कद्दूकस किया हुआ नारियल 
  • 1 कप सूजी

4 of 6
चॉकलेट गुजिया बनाने की विधि
चॉकलेट गुजिया बनाने की विधि

चॉकलेट गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में घी डालें। इसके बाद इसमें सूजी डाल कर इसे अच्छे से भूनें और अच्छे से भुन जाने के बाद इसे बर्तन में अलग निकाल रख दें। आप इसी कढ़ाही में खोया, चीनी और नारियल डालकर इसे अच्छे से भूनें। इसको भूनने के बाद इस मिश्रण को ठंडा कर लें। खोया ठंडा होने के बाद इसमें भूनी हुई सूजी डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
gujiya - फोटो : istock
अब एक बर्तन में मैदा और जरूरत के हिसाब से पानी लेकर मैदा को अच्छे से गूंथ लें। जब ये अच्छे से गूंथ जाए तो इसकी छोटी-छोटी लोईयां बनाकर बेल लें। अब साधारण गुजिया की तरह इसमें खोया भरकर सेक लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुजिया
इन गुजिया को आप अब सुनहरा होने तक तलें। जब ये अच्छे से सिक जाए तो चॉकलेट क्रीम से सजाएं। इसके बाद इस पर मेवे लगाएं। अब बस आपकी चॉकलेट गुडिया परोसने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें