Holi 2023 : होली का नाम सामने आते ही लोगों के जहन में तरह-तरह के खाने का सामानों का नाम आने लगता है। लोगों ने अपने घरों में खाने के सामान बनाना भी शुरू कर दिया है। होली पर लोग एक-दूसरे के घर त्योहार की बधाई देने जाते है। इसी के चलते सभी के घरों में गुजिया और मिठाइयों के साथ-साथ आलू के पापड़, चिप्स बन रहे हैं। कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके द्वारा बनाए गए आलू के पापड़ साल भर से पहले ही खराब हो जाते हैं।
ऐसे में इन्हें स्टोर करके रखना बेहद मुश्किल होता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको आलू के पापड़ बनाने की ऐसी तरकीब बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाकर आप ऐसे पापड़ बना सकती हैं जो कि साल भर तक खराब नहीं होंगे। इन पापड़ों को बनाना भी बेहद ही आसान है। तो आइए देर ना करते हुए आपको आसान तरीके से आलू के पापड़ बनाना सिखाते हैं।