फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में खून की कमी है? ये 7 सूपरफूड बढ़ाएंगे खून

Fri, 21 Oct 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Getty Images
शरीर में खून की कमी होने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। खून की मात्रा सही बनी रहे इसके लिए कुछ सुपरफूड जरूर खाएं, ये आसानी से आपको अपने घर में ही मिल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : getty images
चुकंदर-
शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ चुकंदर पेट के गैस की परेशानी में भी फायदेमंद है। इतना ही नहीं त्वचा को जवां बनाए रखने में चुकंदर बेहद कारगर है। चुकंदर से ज्‍यादा लौह तत्‍व इसकी पत्तियों में होता है।
विज्ञापन

3 of 8
आंवला-
शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए आंवला बहुत कारगर है। विटामिन सी होने की वजह से यह सेहत को अच्छा रखता है। आंवले को मुरब्बा, जूस, सलाद औऱ कच्चे फल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

4 of 8
तुलसी-
तुलसी भी खून की कमी को दूर करती है। रोज सुबह उठकर तुलसी की ताजा पत्तियां चबाने से रक्त की अम्लता दूर होगी और रक्त बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : getty images
केला-
केले से मिलने वाला प्रोटीन, आयरन, और खनिज आपके शरीर में खून को बढ़ाते हैं। इसलिए दूध के साथ हर सुबह केले का सेवन करें।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : getty images
अमरूद-
अमरूद ऐसा फल है जो खून की कमी दूर करने के साथ साथ शरीर को जरूरी एंटी-ऑक्सिडेंट भी देता है। खासकर पके हुए अमरूद को खाने से शरीर में ज्यादा खून बनता है।
विज्ञापन

7 of 8
पालक और मेथी-
मेथी खून को साफ करने के साथ-साथ हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इसे पालक के साथ मिलाकर खाने से रक्त शुद्धि भी होती है औऱ खून भी बढ़ता है। अगर न खा पाएं तो रोज एक बार इन दोनों का जूस पी लें।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : getty images
टमाटर-
खून की मात्रा को बढ़ाने में टमाटर फायदेमंद है। ये शरीर की प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है। टमाटर सेवन से कभी भी खून की कमी नहीं रहती है। टमाटर का सूप या टमाटर खाने से खून की मात्रा शरीर में बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें