त्योहारों का सीजन नजदीक है। ऐसे में मुंह में मिठास घोल देने वाली मिठाईयां भी खूब घर में आएंगी। अगर आप बाजार की जगह घऱ में ही मिठाईयों को बनाने का शौक रखती हैं। तो इस बार राजस्थानी घेवर को ट्राई करें। अक्सर मार्केट में जब हम घेवर देखते हैं तो इसे बनाने के लिए खास तरह की कड़ाही और मोल्ड का प्रयोग किया जाता है। वहीं इसे बनाना भी काफी कठिन लगता है। लेकिन आप चाहें तो इसे घऱ में काफी सरल विधि से बनाकर ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे बनेगा राजस्थानी मिठाई घेवर।