बिहार में मालपुआ
उत्तर प्रदेश और बिहार के कई सारे हिस्सों में नागपंचमी के दिन मालपुआ बनाया जाता है। मालपुआ बनाने के लिए मैदे को दूध में घोला जाता है। इस घोल को बिल्कुल डोसे के बैटर जितना पतला करना होता है। फिर इसमे सौंफ, मेवे, खोवा डालकर फेंटे। इस मिश्रण को कुछ देर के लिए रख दें। जब ये थोड़ा सा फूल जाए तो पैन पर गोल आकार के छोटे-छोटे पुए बना लें। आप चाहें तो कड़ाही में तल भी सकते हैं। साथ में एक तार की चाशनी बनाकर गर्म मालपुए को चाशनी में डुबो दें। बस तैयार है प्रसाद के लिए मालपुआ।