फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Utsav 2023: गणपति बप्पा को आरती के बाद लगाएं मालपुए का भोग, जानें इसे बनाने का तरीका

Thu, 21 Sep 2023 12:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपने घर पर बप्पा की स्थापना की है तो आप उनके भोग के लिए घर पर ही मालपुआ बनाकर उसका भोग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
मालपुआ - फोटो : सोशल मीडिया
Ganesh Utsav 2023: गणेश चतुर्थी के दिन घर-घर में बप्पा की स्थापना हो गई है। कई बड़े सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक बड़े ही धूमधाम से बप्पा को अपने घर लेकर आए हैं। जितनी धूमधाम से लोग गणपति को अपने घर लाते हैं, ठीक उसी तरह दस दिनों तक उनका आदर सत्कार भी करते हैं।

लोग स्थापना के बाद गणपति को तमाम तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं। घरों में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं, क्योंकि भगवान गणपति को मिठाई अति प्रिय है। ऐसे में हर खास तौर पर महिलाएं अपने घरों में मिठाई बनाती हैं।

आज के लेख में हम आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बताएंगे, जो गणपति को काफी प्रिय है। इस मिठाई का नाम है मालपुआ। ये एक ऐसी डिश है, जिसे हर कोई खाना बहुत पसंद करता है। आप चाहें तो इसे बनाकर भोग लगाने के बाद लोगों में प्रसाद के रूप में बंटवा भी सकती हैं। आइए आपको सही तरीके से घर पर ही मालपुआ बनाना सिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
atta - फोटो : istock
मालपुआ बनाने के लिए सामग्री
  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • सूजी (रवा) – 1/2 कप
  • मावा – 3 टेबलस्पून
  • दूध – 1 कप
  • केसर के धागे – 1 चुटकी
विज्ञापन

3 of 7
Cashew - फोटो : Istock
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
  • सौंफ पाउडर – 1/2 टी स्पून (वैकल्पिक)
  • काजू कटे – 1 टेबलस्पून
  • पिस्ता कतरन – 1 टेबलस्पून
  • चीनी – 1 कप
  • देसी घी – तलने के लिए

4 of 7
wheat flour - फोटो : iStock
विधि

घर पर मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले छना हुआ गेंहू का आटा लें और इसमें सूजी मिला दें। इसके बाद इसमें दो टी-स्पून चीनी, इलायची और सौंफ पाउडर डालें। इसे अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण में सही से मावा मिला लें। मावा मिलाने के बाद इसेक सही से मिक्स कर लें।
विज्ञापन

5 of 7
cooking - फोटो : istock
अब इसमें गुनगना दूध डालकर पतला बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि ये बैटर ना ज्यादा पतला होना चाहिए और ना ही ज्यादा गाढ़ा। अब इस बैटर को एक घंटे के लिए अलग रख दें। घोल के सही से फूलने के बाद इसका स्वाद बढ़ जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
cooking - फोटो : pixabay
अब दूसरी गैस पर चाशनी तैयार करें। एकसार की चाशनी बनाकर उसमें केसर के धागे डालें। इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करके मालपुआ बनाना शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Malpua
पैन की क्षमता को देखते हुए उसमें छोटे-छोटे मालपुआ डालकर तैयार करें और इसे सुनहरा होने तक सेकें। जब ये सिक जाए तो इन्हें निकाल कर चाशनी में डाल दें। इन्हें कम से कम बीस मिनट चाशनी में डूबे रहने दें। कुछ देर के बाद एक प्लेट में मालपुआ लेकर बप्पा को इसका भोग लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें