लगभग सभी घरों में सुबह के नाश्ते और शाम के नाश्ते को लेकर काफी उलझन रहती है। नाश्ते में क्या ऐसी चीज बनाएं जो सभी को पसंद आ जाए और वो भी खासतौर पर बच्चों को, क्योंकि बच्चे सबकुछ खा लें ऐसा जरूरी नहीं। इसलिए घर की महिलाओं को इस बात की हमेशा ही चिंता लगी रहती है कि वे नाश्ते में अपने बच्चों को ऐसा क्या दें जो स्वादिष्ट तो हो ही, साथ ही हेल्दी भी हो। ऐसे में आप नाश्ते में आलू की चटपटी चाट बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट तो होती ही है साथ ही हेल्दी भी होती है। आलू कब्ज की समस्याओं को दूर करने के अलावा हमारे शरीर को कई अन्य फायदे भी देता है। इसलिए आलू से बनी चाट का सेवन आप कर सकते हैं। वहीं, बच्चे भी इस आलू की चाट को काफी पसंद करेंगे, बस आपको इसे हमारी बताई गई रेसिपी से बनाना होगा। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे आप मिनटों में आलू की इस स्वादिष्ट चाट को घर पर ही तैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।