फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: गेंहू के आटे से तैयार करें स्वादिष्ट लड्डू, सेहत के लिए हैं फायदेमंद

Sun, 16 Jan 2022 11:13 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
लड्डू की रेसिपी - फोटो : Istock
मीठा खाने के शौकीन हैं और साथ में सेहत का भी ख्याल रखना चाहते हैं। तो गेंहू के आटे से मीठा तैयार करें। ये आपके मीठे की क्रेविंग को दूर करने के साथ ही सेहत को भी नुकसान नहीं करेगा। वहीं अगर घर में बच्चे हैं तो ये आटे के लड्डू उनकी दिनभर कुछ खाने की फरमाईश को पूरा करने का भी एक विकल्प बन सकते हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें आटे के लड्डू। 
विज्ञापन

2 of 4
लड्डू - फोटो : Istock
आटे के लड्डू बनाने के लिए जरूरत होगी दो कप गेंहू के आटे की। इसे अच्छी तरीके से चालकर रख लें। साथ में तीन चौथाई कप देसी घी, आधा कप दानेदार चीनी. हरी इलायची का पाउडर एक चम्मच, थोड़े से बादाम, पिस्ता और काजू। आप चाहें तो किशमिश भी डाल सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
लड्डू रेसिपी - फोटो : Istock
सबसे पहले बादाम, पिस्ता, काजू, चीनी और इलायची को डालकर मिक्सी में बारीक पीस लें। अब किसी कड़ाही में घी गर्म करें। जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमे गेंहू के आटे को डालकर चलाएं। धीमी आंच पर इस आटे को तबतक भूनें जब तक कि इसका रंग ना बदल जाए। वहीं हल्का सुनहरा हो जाने के बाद गैस पर से कड़ाही को हटाकर किनारे रख दें। 
विज्ञापन

4 of 4
आटा - फोटो : अमर उजाला
अब इस आटे को किसी बर्तन में निकालकर ठंडा करें। इतना ठंडा कि हाथ से छूकर लड्डू तैयार किए जा सकें। अब इसमे चीनी और मेवे के पाउडर को इस भूनें हुए आटे में मिलाएं। हाथों में घी लगाकर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में आटे के मिश्रण को लेकर गोल आकार के लड्डू तैयार करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें