फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2025: दही से बनने वाले इन पकवानों को ईद पर करें तैयार, खाकर मेहमानों का मन भी होगा खुश

Mon, 24 Mar 2025 11:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में ईद का त्योहार पड़ रहा है। ऐसे में आप ईद के दिन अपने मेहमानों और घरवालों को खास दही से बनने वाले पकवान खिला सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
दही से बनने वाले इन पकवानों को ईद पर करें तैयार - फोटो : Adobe stock
Eid 2025: अभी जून-जुलाई काफी दूर है लेकिन तेज धूप की वजह से पारा काफी चढ़ने लगा है। चिलचिलाती धूप ने अभी से लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसी गर्मी में अब ईद का त्योहार भी आ रहा है, जिसकी तैयारी लोगों ने शुरू कर दी है। ईद अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आती है,  क्योंकि इस पर्व पर लोग एक-दूसरे के घर भी पर्व की बधाई देने जाते हैं। इसी के चलते हर घर की महिलाएं एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट पकवान तैयार करती हैं।

अब जब गर्मी का मौसम है तो आप अपने मेहमानों को ऐसे पकवान खिला सकती हैं जो दही से बनते हों। जिन पकवानों को तैयार होने में दही इस्तेमाल होता है, वो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। तो आइए आपको भी ऐसे पकवानों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दही बताशे - फोटो : Adobe stock
दही बताशे

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे बताशे, गोलगप्पे या पानी पुरी खाना पसंद न हो। ऐसे में आप इस बार अपने मेहमानों को पानी के बताशे की जगह दही बताशे परोस सकते हैं। ठंडे-ठंडे दही के साथ क्रिस्पी बताशे खाने में स्वादिष्ट लगते हैं। इसी के चलते अपने मेहमानों को स्वादिष्ट दही बताशे तैयार करके परोसें। ये बच्चों को भी पसंद आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
दही वड़ा - फोटो : instagram
दही वड़ा

गर्मी का मौसम हो और फ्रिज में रखा दही वड़ा मिल जाए तो दिन बन जाता है। इसलिए यदि कोई मेहमान गर्मी में बाहर से आपके घर आ रहा है तो उसे कुछ गरम खिलाने की जगह दही वड़ा परोसें। ये खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है, साथ ही में इसके सेवन से शरीर को भी ठंडक मिलती है। 

4 of 6
इडली चाट - फोटो : Adobe stock
इडली चाट

इसे बनाना काफी आसान होता है और इस चाट के लिए आप इडली पहले से तैयार करके रख सकते हैं। पहले से इडली बनाकर स्टोर कर लें और मेहमानों को खट्टी मीठी चटनी और दही से साथ स्वादिष्ट इडली चाट बनाकर परोसें। इसे सजाने के लिए ऊपर से बूंदी के दाने अवश्य डालें। 
विज्ञापन

5 of 6
दही के शोले - फोटो : Adobe stock
दही के शोले

कुछ ऐसा परोसना है जो देखने में भी अच्छा लगे तो आप दही की मदद से दही से शोले तैयार करें। दही के गरम शोले चटनी के साथ काफी स्वादिष्ट लगते हैं। इसको यदि आप अपने मेहमानों को परोसेंगे तो उनका मन भी प्रसन्न हो जाएगा। ऐसी डिश उन्हें हर जगह खाने को नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दही सैंडविच - फोटो : instagram
दही सैंडविच

यदि आप कुछ ऐसा बनाने सा सोच रहे हैं जो हैवी भी हो तो बिना सोचे दही सैंडविच तैयार करें। इसके लिए आपको सिर्फ दही में अपनी पसंदीदा सब्जियों को बारीक काटकर मिक्स करना है और फिर ब्रेड में इसे लगाकर सैंडविच तैयार कर लेना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें