गर्मियों में हर कोई लू और धूप से परेशान होता है। ऐसे में लोगों का मन मसालेदार खाने से हटकर कुछ ऐसा खाने पीने का करता है, जिससे उनका पेट ठंडा रहे और उन्हें अपच और गैस जैसी दिक्कतें भी न हो। बिरयानी और मसालेदार खाने के साथ रायता का कॉम्बिनेशन बहुत ही पुराना है। हालांकि, इसका ट्रेंड गर्मियों में काफी ज्यादा बढ़ भी जाता है। गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा रायता खाने का मजा ही कुछ और होता है। न सिर्फ यह स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है और हाइड्रेटेड रखता है।
रायता में मौजूद दही में प्रोबायोटिक्स डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और पेट को हल्का रखते हैं। आज की इस खबर में हम आपको हेल्दी और टेस्टी रायते बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं, जो गर्मी में आपके खाने को और लजीज और मजेदार बना देगी।