Eid 2023 : ईद का त्योहार रमजान के पाक महीने के बाद आता है। पूरे रमजान के महीने लोग रोजा रखते हैं, उसके बाद जाकर ईद मनाई जाती है। रोजे में सुबह सूरज निकलने के पहले सहरी की जाती है, फिर बिना कुछ खाए पिए रोजा शाम को इफ्तार करके खोला जाता है। ईद का त्योहार हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है। इस दिन लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं, अपने घरों को सजाते हैं। इतना ही नहीं ईद पर लोग एक-दूसरे के यहां बधाई देने जाते हैं, जिस वजह से सभी के घरों में कई तरह के पकवान बनाएं जाते हैं।
अगर आप भी ईद पर कई तरह के पकवान बनाने का सोच रहीं हैं पर संशय में हैं कि क्या बनाएं तो ये खबर आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताएंगे, जिसे आप ईद के दिन रात को डिनर में बना सकती हैं तो आइए देर ना करते हुए आपको इन डिशेज के बारे में बताते हैं।